फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरमाला के वक्त दुल्हन संग कुछ ऐसी हरकत कर बैठा जीजा, दो मिनट में भुगता नतीजा

Tue, 03 Jul 2018 06:56 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
Bride slap her jija on wedding stage during jaimala video being viral on internet
wedding
एक शादी में वरमाला के वक्त जीजा ने दुल्हन बनी अपनी साली के साथ स्टेज पर ऐसी हरकत कर दी कि बदले में दुल्हन ने सबके सामने उसे तमाचा जड़ दिया। इसके बाद जो हुआ वह काफी चौंकाने वाला था।


 
Bride slap her jija on wedding stage during jaimala video being viral on internet
wedding
शादियों में आपने अक्सर देखा होगा जयमाल के वक्त दूल्हे को उसके दोस्त गोद में उठाते हैं तो वहीं दुल्हन को उसके परिवारवालें या कोई रिश्तेदार गोद में उठाकर वर के गले में फूलों का हार डलवाकर शादी की इस रस्म को निभाते हैं।

दरअसल, दूल्हा-दुल्हन को गोद में उठाने की ये रस्म हंसी-ठिठोली के लिहाज से निभाई जाती है लेकिन एक शादी में इसी रस्म को निभाए जाने के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि शादी में मौजूद हर इंसान हैरान रह गया। 
 
Bride slap her jija on wedding stage during jaimala video being viral on internet
wedding
जी हां, शादी में यही रस्म विवाद का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में एक जयमाला कार्यक्रम को दिखाया गया है जिसकी शुरुआत में दूल्हा वरमाला में खुद को उठाने से इनकार करता है। बावजूद उसके दूल्हे का एक रिश्तेदार उसे गोद में उठा लेता है।

इसके बाद दुल्हन वरमाला पहनाने की कोशिश करती है लेकिन ऐसा नहीं हो पाता। वीडियो में थोड़ी देर तक दुल्हन की ओर से इस रस्म के लिए कोई आगे नहीं आता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bride slap her jija on wedding stage during jaimala video being viral on internet
wedding
लेकिन थोड़ी ही देर बाद दुल्हन का एक रिश्तेदार आकर उसे अपनी गोद में उठा लेता है। फिर वरमाला की रस्म पूरी होती है। दूल्हा दुल्हन को गोद में उठाना और जयमाल डालने तक सबकुछ सही चल रहा होता है। लेकिन जैसे ही दुल्हन को नीचे उतारा जाता है शादी का खुशनुमा माहौल एक दम बदल जाता है।

नीचे आते ही दुल्हन अपने ही रिश्तेदार को एक जोरदार तमाचा जड़ देती है। माना जा रहा है कि इस रस्म से दुल्हन खासी नाराज हो गई थी। ये भी कहा जा रहा है कि गोद में उठाने के दौरान रिश्तेदार ने उसके साथ कोई छेड़छाड़ की थी। 

 
विज्ञापन
Bride slap her jija on wedding stage during jaimala video being viral on internet
wedding
इसी बात पर दुल्हन उसे थप्पड़ जड़ती है। लेकिन इसके बाद जो होता है वह और भी चौंकाने वाला है। जिस रिश्तेदार को दुल्हन थप्पड़ मारती है वह पास में खड़ी महिला को चांटा मारता है और स्टेज से तेजी से उतर जाता है।

वहीं, दूल्हा दुल्हन के पीछे खड़ा ये पूरा वाकया हैरानी भरी नजरों से देखता रहता है। यह वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन कुछ दिनों से ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed