फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयमाला के वक्त दोस्तों संग मिलकर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, शादी से मुकर गई दुल्हन

Thu, 15 Mar 2018 08:49 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Bride refuses to Marriage After Drunk Groom & Friends Create Ruckus at Muradnagar
demo
शादी समारोह में दूल्हा और उसके दोस्त शराब के नशे में जयमाला में पहुंचे। वहां उसके दोस्तों ने दुल्हन के साथ ऐसी हरकत कर दी कि लड़की ने शादी से तुरंत इंकार कर दिया। इसके बाद जो हुआ...

 
Bride refuses to Marriage After Drunk Groom & Friends Create Ruckus at Muradnagar
demo
मुरादनगर आयुध निर्माणी परिसर में आयोजित शादी समारोह में दूल्हा और उसके दोस्त शराब के नशे में जयमाला में पहुंचे। वहां उसके दोस्तों ने दुल्हन से छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। घरातियों ने दूल्हा, उसके दोस्तों और बारातियों को बंधक बनाकर हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दूल्हा और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। नगर की कालोनी निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी चिपियाना जिला गौतमबुद्ध नगर निवासी पवन पुत्र जयभगवान वर्मा से आठ माह पहले तय की थी।
 
Bride refuses to Marriage After Drunk Groom & Friends Create Ruckus at Muradnagar
demo
आयुध निर्माणी परिसर स्थित जूनियर क्लब में सोमवार रात पवन बारात लेकर पहुंचा। रात करीब 11.45 बजे स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। वर-वधू पक्ष के लोग आशीर्वाद दे रहे थे। तभी दूल्हे के दो दोस्त शराब के नशे में स्टेज पर पहुंचे और साथ में फोटो खिंचवाने के दौरान दुल्हन के साथ छेड़छाड़ कर दी। दुल्हन ने इसकी शिकायत पवन से की। आरोप है कि पवन ने गाली देते उसे चुप रहने की हिदायत दी। दुल्हन ने छेड़छाड़ की बात परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bride refuses to Marriage After Drunk Groom & Friends Create Ruckus at Muradnagar
demo
बेटी के बात सुनकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने दूल्हे व बारातियों को बंधक बना लिया। वधू पक्ष ने दूल्हे पर दहेज में बुलेट व अन्य सामान की मांगने का भी आरोप लगाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी वाईके सिंह ने बताया कि दुल्हन के पिता की शिकायत पर पवन वर्मा और उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि दुल्हन ने छेड़छाड़ की बात जब पवन को बताई तो उसने स्टेज पर ही उसे अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद दुल्हन ने स्टेज पर ही हंगामा कर दिया।

 
विज्ञापन
Bride refuses to Marriage After Drunk Groom & Friends Create Ruckus at Muradnagar
demo
थाने में दोपहर तक रही लोगों की भीड़
मंगलवार को दुल्हन पक्ष के सैकड़ों लोग हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता के साथ थाने पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की है। रिपोर्ट हल्की धाराओं में दर्ज की गई है। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने जांच के बाद धाराएं बढ़ाने का आश्वासन दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed