{"_id":"5ae7d8804f1c1b3a0b8b76eb","slug":"bride-refuse-to-marry-with-the-groom-just-because-of-his-dark-complexion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अग्नि के सात फेरे लेने जा रही थी दुल्हन, अचानक दूल्हे में दिखा कुछ ऐसा, सबकी निकल गई चीख","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
अग्नि के सात फेरे लेने जा रही थी दुल्हन, अचानक दूल्हे में दिखा कुछ ऐसा, सबकी निकल गई चीख
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
groom
दूल्हे का चेहरा देखा ही था कि अचानक दुल्हन ने चिल्लाते हुए सबके सामने शादी तोड़ने की बात कह दी। बाराती खड़े देखते रह गए। पहले किसी को समझ में नहीं आया कि दुल्हन ने ऐसा क्यों किया लेकिन बाद में जब बात सामने आई तो सबके होश उड़ गए । यह सुनकर बारातियों में हड़कम्प मच गया। इसके बाद जो हुआ...
Trending Videos
bride
जानकारी के मुताबिक, दुल्हन से जब शादी से इंकार करने की वजह पूछी गई तो उसने दूल्हे के रंग को इसका कारण बताया। इसके बाद लड़के के पिता और रिश्तेदारों ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन जब लड़की नहीं तैयार हुई तो उसके चाचा व अन्य ने भी शादी से इनकार कर दिया। थाने पर पंचायत के बाद बिना शादी के ही बारात बैरंग लौट गई।
Seven rounds of marriage
मामला यूपी के सरहरी में चिलुआताल के अमवा चौहान टोला का है। यहां चिलुआताल थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौहान टोला के रहने वाले रवीन्द्र चौहान पुत्र चेतई चौहान की शादी इसी थाना क्षेत्र के अमवा चौहान टोला निवासी राजकुमार की बेटी पुष्पा से तय हुई थी। इसी रविवार को लड़का पक्ष बारात लेकर पुष्पा के घर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sehra
स्वागत के बाद जयमाल का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जयमाल के दौरान दुल्हन को लड़का पसंद नहीं आया। बताया जाता है कि उसके बाद खाना खाने को लेकर बाराती और घराती पक्ष मारपीट पर आमादा हो गए। हाथापाई तक शुरू कर दी। सूचना पर चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
bride
लेकिन जब शादी की रस्म की तैयारी होने लगी तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे का सांवला रंग लड़की को पसंद नहीं आया जिसकी वजह से उसने शादी से मना कर दिया। वर पक्ष को जब यह जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की को मनाने की कोशिश शुरू हुई लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद बारात को बैरंग लौटना पड़ गया।