{"_id":"5b07b0234f1c1b956e8b481d","slug":"bride-in-china-ask-her-guest-to-molest-and-touch-her-to-collect-money-for-honeymoon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी में आए मेहमानों से दुल्हन ने कहा, 'जो चाहे मुझे छेड़ सकता है मगर एक शर्त है'","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
शादी में आए मेहमानों से दुल्हन ने कहा, 'जो चाहे मुझे छेड़ सकता है मगर एक शर्त है'
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 26 May 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Chinese Bride
- फोटो : Instagram
आज भी शादी में ऐसी कई रस्में निभाई जाती हैं, जिनके पीछे का तर्क समझ से परे है। कहीं पेड़ या कुत्ते से शादी होती है, तो कहीं दूल्हे के कपड़े फाड़ने का रिवाज है। पता नहीं लोग ऐसा क्यों करते हैं, फिर भी बरसों से चले आ रहे रीति-रिवाजों का हम पालन करते जा रहे हैं।
Chinese Bride
- फोटो : Instagram
मगर चीन में शादी के दौरान परंपरा की आड़ में जो किया जाता है, वह सोच और तर्क दोनों से परे है। शादी में यहां दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार दुल्हन और उसकी सहेलियों के साथ छेड़खानी करते हैं। शादियों में निभाई जाने वाली इस वाहियात परंपरा से भले ही बचना मुश्किल हो, मगर एक दुल्हन ने ऐसा काम कर दिया जिसकी चर्चा ना सिर्फ उस पार्टी में या शहर में हुई बल्कि दुनियाभर की मीडिया में वह खबर छपी।
Chinese Bride
दरअसल, चीन में एक शादी ऐसी भी देखने को मिली जहां दुल्हन ने खुद दूल्हे के दोस्तों और शादी में आए मेहमानों से कहा कि वे उसे छेड़ सकते हैं, उसके कपड़े हटाकर अंग तक छू सकते हैं। मगर इसके लिए उसने एक शर्त रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chinese Bride
- फोटो : Instagram
दुल्हन ने कहा कि जो भी उसे छूना चाहता है, आगे आ सकता है। मगर बदले में उसे पैसे देने होंगे। फिर क्या था, देखते ही देखते शादी में आए तमाम पुरुष लाइन लगाकर खड़े हो गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पार्टी में आए सिर्फ जेंट्स ही नहीं बल्कि कई लेडीज ने भी दुल्हन के साथ अश्लील फोटोज खिंचवाईं।
विज्ञापन
Chinese Bride
- फोटो : Instagram
दरअसल, दुल्हन ने मजबूरी में यह काम किया। पहली वजह तो यह रही कि रिवाज की वजह से उसे वैसे भी यह काम करना ही था। दूसरी वजह यह थी कि उसके और उसके पति के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह बढ़िया जगह हनीमून मनाने जा सके। इसलिए दुल्हन ने पैसे लेकर खुद की छेड़खानी करवाने का फैसला किया।