फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रातोंरात प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के नाम के साथ किया ऐसा काम, सुबह देखने वालों के उड़ गए होश

Tue, 21 Aug 2018 04:21 PM IST
संकेत सबनिस और प्रजाक्ता ढेकले, बीबीसी हिंदी
संकेत सबनिस और प्रजाक्ता ढेकले, बीबीसी हिंदी Updated Tue, 21 Aug 2018 04:21 PM IST
सार

महाराष्ट्र में पुणे

विज्ञापन
Boyfriend wrote Over three hundred Hoardings on girlfriends name
p
महाराष्ट्र में पुणे के पास पिंपरी-चिंचवाड के युवक की चर्चा थम नहीं रही है। वो अपनी प्रेमिका से इस कदर माफी मांग रहा है कि शहर के लोग पूरी तरह से चकित हैं। नीलेश खेडेकर ने पिम्पले सौदागर, वाकड और रहतानी में अपनी प्रेमिका से माफी के 300 होर्डिंग्स लगा दी। इसकी रिपोर्ट मीडिया में छपी तो शहर में चर्चा छिड़ गई। हालांकि मनोवैज्ञानिकों का मानना है यह मानसिक गड़बड़ी है।
Boyfriend wrote Over three hundred Hoardings on girlfriends name
p
विशेषज्ञों का कहना है कि यह लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है और इसकी जांच भी शुरू कर दी है। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर सतीश माने का कहना है, ''मराठी अखबार पधारी में पहली बार इसकी रिपोर्ट छपी। होर्डिंग्स पर लिखा हुआ था कि शिवाडे मुझे माफ करना। मैं उस दिन छुट्टी पर था तब भी मैंने जांच का आदेश दे दिया। पुलिस ने जांच में पता लगाने की कोशिश की आखिर ये होर्डिंग्स किसने लगाई है। होर्डिंग से उस व्यक्ति के नाम का पता लगाना मुश्किल था। ऐसे में हमलोग समझ नहीं पा रहे थे कि किसने ऐसा किया है।''
Boyfriend wrote Over three hundred Hoardings on girlfriends name
p
सतीश माने कहते हैं, ''हमने सभी दुकानों और प्रेस प्रींटिंग में यह पता करने की कोशिश की कि ऐसा पोस्टर किसने बनाया है। इसी क्रम में पता चला कि आदित्य शिंदे ने इस तरह के पोस्टर बनाए थे। आदित्य शिंदे से पूछताछ के बाद ही हमलोग नीलेश तक पहुंच पाए। उसकी गर्लफ्रेंड वाकड पुलिस स्टेशन के इलाके में रहती है। नीलेश खेडकर ने पूछताछ के दौरान इस बात को स्वीकार किया है कि उसने ये होर्डिंग्स अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए लगाई थी।' 25 साल के नीलेश खेडकर ने अलग-अलग आकार में 300 होर्डिंग अपने दोस्त आदित्य शिंदे के मदद से बनाई थी। पिछले शुक्रवार को ये होर्डिंग्स बनवाई और पूरे इलाके में अलग-अलग जगहों पर लगा दी। सतीश माने कहते हैं कि उनका पहला काम ये था कि वो आदमी कौन है और क्यों किया है। उन्होंने कहा, ''मैंने सारी सूचनाएं नगरपालिका को दे दी। अब नगरपालिका के निर्देश पर अगला कदम उठाया जाएगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Boyfriend wrote Over three hundred Hoardings on girlfriends name
p
नीलेश खेडकर कौन है?
25 साल के नीलेश खेडकर पुणे के पास घोरपाडे पेठ के हैं। वो छोटा-मोटा व्यापार करते हैं और साथ में एमबीए भी कर रहे हैं। इस मामले को लेकर नीलेश का कहना है, ''यह मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में इस पर कोई भी टिप्पणी करना ठीक नहीं है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मैं इस पर कुछ कहूंगा।''
विज्ञापन
Boyfriend wrote Over three hundred Hoardings on girlfriends name
p
मनोवैज्ञानिक दिक्कत?
आखिर नीलेश ने ऐसा क्यों किया? उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी? बीबीसी मराठी ने जाने-माने मनोवैज्ञानिक डॉ राजेंद्र बारवे से इस पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ''यह एक किस्म की मानसिक गड़बड़ी है। आज का युवा वर्ग खुद से अलग राय पसंद नहीं करता है। जिसकी वो चाहत रखता है और वो हासिल नहीं होता है तो उसकी प्रतिक्रिया इसी तरह की आती है। ये सोचते हैं कि अपनी बात थोप दें।'' डॉ बारवे कहते हैं कि आज के युवाओं पर फ़िल्मों का असर कुछ ज़्यादा ही है। उन्होंने कहा, ''युवाओं को लगता है कि फिल्मी अंदाज में सब कुछ किया जाए। उन्हें नहीं पता होता है कि इसका असर क्या होगा।''

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed