फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय लड़कियां चीनी लड़कों से शादी क्यों नहीं करतीं, बड़ी ही खास है वजह

Thu, 30 Aug 2018 09:00 AM IST
तिलक झा, बीबीसी मॉनिटरिंग
तिलक झा, बीबीसी मॉनिटरिंग Updated Thu, 30 Aug 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Why do not Indian girls marry with Chinese boy
bride
चीन के इंटरनेट पर आजकल एक दिलचस्प बहस छिड़ी है, और बहस का मुद्दा है- भारतीय लड़कियां चीनी लड़कों से शादी क्यों नहीं करतीं। सबसे पहले ये सवाल चीनी वेबसाइट झिहू पर साल भर पहले उछाला गया था। इस वेबसाइट पर लोग सवाल पूछते हैं और यूजर्स उसका अपने हिसाब जवाब देने की कोशिश करते हैं।
Why do not Indian girls marry with Chinese boy
couple
पिछले कुछ दिनों से इस सवाल पर फिर से बहस शुरू हो गई है। अभी तक 12 लाख लोग इस सवाल पर अपनी निगाह डाल चुके हैं। दोनों ही देशों में शादी एक अहम मुद्दा है। लिंगानुपात में फर्क की वजह से ये मामला और पेचीदा हो जाता है। चीन में महिलाओं के मुकाबले 34 लाख पुरूष अधिक हैं। इसकी वजह चीन की वन-चाइल्ड पॉलिसी है, जिसे साल 2015 में बंद किया गया था। दूसरी ओर भारत में महिलाओं की कुल संख्या से 37 लाख पुरूष अधिक हैं।

उत्सुकता है कि ऐसा क्यों है
भारत में दहेज पर पाबंदी के बावजूद लड़की के मां-बाप कैश के अलावा गहने और बाक़ी सामान लड़के के परिवार को देते हैं, लेकिन चीन में इससे उलट दुल्हन को क़ीमती भेंट देने का रिवाज है। झिहू नाम की इस वेबसाइट पर किसी ने लिखा है कि चीन में आमतौर सगाई के लिए एक लाख युआन यानी करीब दस लाख रुपए उपहार के तौर पर दिए जाते हैं। वेबसाइट पर किसी ने एक लंबा पोस्ट करते हुए लिखा है, "ये किसी भी भारतीय किसान की 10 साल की कमाई है। अपनी बेटियों की शादी के लिए भारी खर्च के बजाय भारतीय परिवार चीन में उनकी शादी कर मोटी कमाई कर सकता है।"
Why do not Indian girls marry with Chinese boy
couple
पोस्ट में आगे लिखा है, "चीन के गांव भारत से बेहतर हैं और अगर किसी लड़की की शादी शहरी चीनी से होती है तो ये फर्क और भी कई गुना बढ़ जाता है। यही वजह है कि इस मामले में मेरी उत्सुकता बढ़ती जा रही है। चीनी मर्द वियतनाम, बर्मा और यहां तक कि यूक्रेन की लड़कियां से शादी कर रहे हैं लेकिन भारतीय लड़कियों से नहीं।" दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक रिश्ते बेहतर हो रहे हैं लेकिन भारतीय लड़की और चीनी लड़के की जोड़ी अब भी कम ही देखने को मिलती है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक़ चीन के मैसेजिंग ऐप वीचैट के 200 भारतीय-चीनी जोड़ों में से सिर्फ एक ही जोड़ा ऐसा था, जिसमें लड़की भारतीय थी और लड़का चीनी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why do not Indian girls marry with Chinese boy
couple
शादी का पैसों से क्या रिश्ता
झिहू के कमेंट सेक्शन में दहेज पर गर्मागर्म बहस हो रही है। लोग अपनी टिप्पणियों में कह रहे हैं कि दहेज की मोटी रकम की वजह से लोगों की जान तक चली जाती है। बीजिंग विश्वविद्याल में पढ़ रहे हे वेई ने झिहू पर चल रही बहस की भाषा पर आपत्ति जताई है। मंगलवार को हे ने लिखा कि भारत में शादियां सिर्फ़ पैसों के लिए ही नहीं होतीं। आमिर खान की फिल्म दंगल का मिसाल देते हुए उन्होंने लिखा, "भारत और चीन के शहरी मध्यमवर्ग में कोई खास फर्क नहीं है। ये वर्ग दोनों ही देशों में बिंदास है और इस वर्ग में से कोई भी किसी विदेशी व्यक्ति से शादी के लिए तैयार हो जाएगा।"
विज्ञापन
Why do not Indian girls marry with Chinese boy
couple
पारिवारिक मूल्य
कुछ लोग ये चर्चा भी कर रहे थे कि भारत में लिंगानुपात की स्थिति चीन से भी बदतर है। एक यूजर ने लिखा है कि भारतीय लड़कियों के चीनी लड़कों के साथ शादी न करने की एक वजह ये है कि असल जिंदगी में इन दोनों की भेंट ही नहीं होती है। उन्होंने लिखा है, "कई भारतीय पुरूष चीन और हॉन्ग कॉन्ग में काम करते हैं लेकिन वहां भारतीय महिलाओं की संख्या न के बराबर है। इसके विपरीत अफ्रीका में कई चीनी मर्द काम करते हैं जिसकी वजह से, इनमें से कई अफ्रीकी लड़कियों से शादियां कर रहे हैं।"

फेंग नाम के यूजर ने लिखा है, "भारतीय महिलाओं पर पारिवारिक मूल्यों को ढोने का बोझ भी रहता है। साथ ही भारतीय मर्द भी काफी स्मार्ट होते हैं। उनके सामने चीनी मर्दों की एक नहीं चल सकती।" कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि भारतीय अपनी बेटियों की शादी चीनी मर्दों की तुलना में गोरे लोगों से करवाना पसंद करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed