फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांग्लादेश का ये लड़का धीरे धीरे बनता जा रहा है पत्थर, देख कर डर जाते हैं लोग

Thu, 06 Apr 2017 01:04 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय Updated Thu, 06 Apr 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi boy, 8, who was slowly turning into stone
बांग्लादेश के 8 साल का मेंहदी हसन धीरे-धीरे पत्थर बनता जा रहा है। जो कोई भी मेंहदी को देखता है, वो वहां से भाग जाता है। उसे देखते ही लोग भूत-भूत चिल्लाने लगते हैं। इस बात से हसन के परिवार वाले काफी डरे रहते हैं और वे हसन को घर से बाहर नहीं जाने देते हैं।
Bangladeshi boy, 8, who was slowly turning into stone
मेंहदी बंग्लादेश के दोना रैनानगर इलाके का रहने वाला है। उसके पिता एक कैब ड्राइवर हैं और मां जहानरा बेगम घर पर रहकर उसकी देखभाल करती हैं। शरीर में कई तरह की बीमारियों के बारे में सुना होगा, लेकिन मेंहदी की बीमारी ऐसी बीमारी है जो बेहद अजीब है। 
Bangladeshi boy, 8, who was slowly turning into stone
दरअसल, मेंहदी हसन एक अजीबोगरीब समस्या से जूझ रहा है। यह एक प्रकार का दुर्लभ चर्म रोग है। इस बीमारी की वजह से धीरे-धीरे उस का शरीर पत्थर में बदलता जा रहा है। हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वो ना तो कुछ छू पाता है और न ही चल-फिर सकता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bangladeshi boy, 8, who was slowly turning into stone
मेंहदी की मां कहती हैं कि उनका बेटा कपड़े तक नहीं पहन पाता क्योंकि उसे चुभन होती है। इसके चलते उसे सारा दिन घर में ही बंद रहना पड़ता है। वो न तो खेल सकता है न ही पढ़ लिख पा रहा है। स्कूल और मदरसे वालों ने उसे निकाल दिया, क्योंकि उसे देखकर बच्चे डर जाते हैं। अगर वो घर से बाहर निकलता है, तो लोग उसे देखकर डर जाते हैं और गालियां देते हैं। 
विज्ञापन
Bangladeshi boy, 8, who was slowly turning into stone
मेंहदी की मां कहती हैं कि वो जब पैदा हुआ तो सामान्य था। 12 महीने के बाद उसके शरीर पर एक छोटा सा दाना हुआ था तो घर वालों ने सोचा कि उसे मच्छर ने काटा होगा। लेकिन वो दाना धीरे धीरे बढ़ता ही गया और उसके पूरे शरीर पर हो गया। डॉक्टरों के इलाज का भी कोई फायदा नहीं है। फिलहाल तो मेंहदी की स्थिति अभी तक दयनीय ही बनी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed