अब तक आप मानते रहे होंगे कि ट्रेनों में बच्चा पैदा होने जैसी घटनाएं भारत या किसी गरीब देश में ही हो सकती है। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो बता दें ऐसा बिलकुल भी नहीं है। जी हां, हाल ही में पेरिस में एक महिला ने ट्रेन में एक बच्चे को जन्म दिया है। क्या आप यकीन करेंगे कि पेरिस में भी ऐसी घटना हो सकती है।
जी हां, आपने अभी तक भारत में कई ऐसे मामले देखे व सुने होंगे जिनमें किसी गर्भवती महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया हो या फिर बैंक की लाइन में बच्चा पैदा किया हो। अखबार, टीवी के माध्यम से देश के किसी भी कोने की ऐसी खबर आप तक जरूर पहुंचती है और इस पर आप अपनी प्रतिक्रिया भी देते होंगे।
ऐसे में दरअसल, लोग सरकार की व्यवस्था पर ही सवाल उठाने लगते हैं। उधर, मीडिया भी सरकारी व्यवस्था की पोल खोलने के दावे करने लगती है। इन सबके बाद भी ऐसा होना बदस्तूर जारी है। कभी ट्रेन में, कभी सड़क के किनारे तो कभी बैंक की लाइन में आज भी महिलाएं बच्चे जन रही हैं।
इनमें से जब कोई मामला तूल पकड़ लेता है तो सरकार इन्हें मुआवजा देने की बात कहती है मगर ज्यादातर मामलों में यह सिर्फ फर्जी दावा ही निकलता है। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताएंगे जो विदेश में घटी है।
जी हां, पेरिस में एक महिला ने ट्रेन में एक बच्चे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों सकुशल हैं। पेरिस की सार्वजनिक परिवहन कंपनी आरएटीपी ने अब इस बच्चे को 25 साल की उम्र तक एक खास रियायत देने की बात कही है।