फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांड से लेकर कुकर तक, ब्रिटेन के राजकुमार को शादी में मिले अजीब तोहफे, प्रियंका चोपड़ा ने क्या दिया?

Tue, 22 May 2018 08:09 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
Prince Harry And Meghan Markle Royal Wedding Gifts Are Weird From Bull TO Cooker
Prince Harry
जिस शख्स के पास सब कुछ है, उसे तोहफे में क्या दिया गया होगा?


ब्रिटेन की शाही शादी पर पूरी दुनिया की नजर थी। अब चर्चा दूल्हा और दुल्हन को मिले अजीबो-गरीब तोहफों की हो रही है। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्केल ने मेहमानों से गुजारिश की थी कि वे कोई गिफ्ट ना दें। अगर वे कुछ देना ही चाहते हैं तो इन सात चैरिटी संस्थाओं में से किसी एक को सहयोग दें- 

चिवा प्रोजेक्टस
क्राइसिस यूके
द नेशनल चैरिटी फॉर होमलेस
कोरपोरल स्कॉटी
स्ट्रीट गेम्स
सरफरर्स अगेन्स्ट सीवेज
विल्डरनेस यूके

वैसे तो मेहमानों ने इन चैरिटी संस्थानों को मदद दी, मगर कुछ लोगों ने तो इसके अलावा भी तोहफे दिए। इनमें से कुछ तो इतने अजीब हैं कि दुनियाभर में इनकी चर्चा हो रही है।
 
Prince Harry And Meghan Markle Royal Wedding Gifts Are Weird From Bull TO Cooker
Prince Harry
कुकर
दक्षिण अफ्रीका के साम्राज्य लिसोथो के प्रिंस और प्रिंसेस ने ब्रिटेन के नए नवेले शाही दंपति को शादी में 'वंडरबैग्स' दिया। यह बिना बिजली से चलने वाला पोर्टेबल कुकर है। पेड़ों की कटाई रोकने,खाना बनाने के साधन की कमी को दूर करने और रोजगार से नए अवसर पैदा करने की कोशिश के तहत दक्षिण अफ्रीका में इस कूकर का आविष्कार किया गया। यही नहीं, प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल को लिसोथो आने का न्योता भी दिया गया है ताकि वे वहां जाकर खुद देख सकें कि वंडरबैग्स किस तरह वहां के लोगों की जिंदगी आसान बना रहा है। 
 
Prince Harry And Meghan Markle Royal Wedding Gifts Are Weird From Bull TO Cooker
Prince Harry
सांड
यह तोहफा भारत से भेजा गया है। जानवरों के हित के लिए काम करने वाली संस्था पेटा ने प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्केल के लिए यह नायाब तोहफा चुना। इस सांड का नाम 'मेरी' रखा गया है। यह नाम मेघन और हैरी के नाम के शुरुआती अक्षरों को जोड़कर बनाया गया है। पेटा के संस्थापक इंग्रिड न्यूकर्क ने कहा, 'यह सांड जख्मी हालत में पाया गया था। अब यह महाराष्ट्र के एक अभ्यरण में महफूज है। चैरिटी के लिए दुनिया को प्रोत्साहित कर रहे प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल के लिए यह आदर्श तोहफा है।'

सांड को ब्रिटेन तक ले जाना संभव नहीं था। लिहाजा, मेरी की तस्वीर को फ्रेम करवाया गया और उसे तोहफे के तौर पर भेजा गया। फोटो फ्रेम पर सांड को बचाए जाने की कहानी भी लिखवाई गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prince Harry And Meghan Markle Royal Wedding Gifts Are Weird From Bull TO Cooker
Prince Harry
लाइटर
मेघन मार्केल के समझाने पर प्रिंस हैरी धूम्रपान छोड़ चुके हैं। फिर भी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शाही जोड़े को सिगरेट लाइटर गिफ्ट की है। इस तोहफे की खासियत यह है कि इसे फ्रेंच हेरिटेज ब्रांड एस टी ड्यूपोंट के जेम्स बॉन्ड प्रेरित '007 कलेक्शन' का हिस्सा है। बता दें कि प्रिंस हैरी ब्रिटेन के काल्पनिक जासूस जेम्स बॉन्ड के फैन हैं। 

तोहफे की पैकिंग भी शानदार है। इसका डब्बा सूटकेस जैसा है। इसमें सोने का लाइटर, सिगार कटर, पेन और कफ लिंक्स हैं। इन सभी चीजों को बंदूक के आकार में रखा गया है। 
विज्ञापन
Prince Harry And Meghan Markle Royal Wedding Gifts Are Weird From Bull TO Cooker
Prince Harry
कोआला
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने शाही जोड़े के नाम से ऑस्ट्रेलियन इंटरनेशनल मिलिट्री गेम्स लिमिटेड को 10 हाजर डॉलर दान दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक हैट भी गिफ्ट की है। यही नहीं, सिडनी के पास मौजूद टारोंगा चिड़ियाघर में मौजूद दो कोआला के नाम प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल पर रखा गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed