फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में आए दिन हो रही थीं अजीबो-गरीब हरकतें, फिर एक दिन वो हुआ जिसे देख हैरान रह गया पूरा मुहल्ला

Tue, 15 May 2018 08:02 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
Around Three hundred snakes found in the house at uttar pradesh
home
यूपी के एक घर में अचानक इतने सारे सांप निकल आए कि उन्हें देखकर घरवालों की भी चीख निकल गई। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो यह मामला मेरठ में सामने आया है। यहां एक-एक कर लगभग 300 से ज्यादा सांपों को मारा गया। इसके बावजूद घर में सांपों का यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। दरअसल, यह सांप घर में ही बने एक छेद से निकल रहे थे। बाद मेें मकान मालिक को इस छेद को सीमेंट लगाकर बंद करना पड़ा। 
Around Three hundred snakes found in the house at uttar pradesh
snake
सांप मिलने की इस घटना के बारे में सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी सहम गए हैं। वहीं कुछ लोगों को अपने पशुओं की चिंता सताने लगी है। वे कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मवाना कस्बे के मुहल्ला मुन्नालाल निवासी सलीम के घर में यह घटना हुई है।
Around Three hundred snakes found in the house at uttar pradesh
snake
सलीम ने अपने घर में कुछ दिनों पहले मरम्मत का काम शुरू कराया था। इस काम के बाद बचे रेत के कुछ कट्टे उसने घर के मुख्यद्वार के पास ही रख दिए थे। गुरुवार को वहां सलीम को एक सांप का बच्चा रेंगता हुआ नजर आया। सांप को देखते ही सलीम ने उसे तुरंत मार डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Around Three hundred snakes found in the house at uttar pradesh
snake
शुक्रवार की शाम उसे फिर से वहां चार-पांच सांप दिखाई दिए तो सलीम ने उन्हें भी मार डाला। उसे लगा कि रेत के ढेर में सांप आ गए होंगे,  इसलिए उसने रेत के बंधे कट्टे खोलकर उनकी सफाई करना शुरू कर दिया। इसी दौरान सलीम की नजर दीवार के उस छेद पर पड़ी जहां से सांप निकलकर बाहर आ रहेे थे। 

 
विज्ञापन
Around Three hundred snakes found in the house at uttar pradesh
snake
इसके बाद उस छेद से रात 11 बजे तक करीब तीन सौ सांप निकले, जिन्हें मार दिया गया। सांप निकलने का सिलसिला न थमता देख सलीम ने छेद को सीमेंट से बंद कर दिया। उसके बाद से फिलहाल यहां कोई सांप नहीं निकला है। सलीम ने 20 साल पहले यह मकान बनवाया था। इससे पहले कभी कोई सांप नही निकला था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed