यूपी पुलिस के एक जवान की छुट्टी के लिए ऐसा कारण बताया जिसके चर्चे सोशल मीडिया तक छा गए। जी हां, मनोज नामक यूपी पुलिस के इस सिपाही ने लिखा कि 'उसकी अभी नई-नई शादी हुई है और उसकी पत्नी उसे बहुत याद करती है, इसलिए उसका घर जाना बेहद जरूरी है।
सिपाही की अर्जी को तो स्वीकार कर लिया गया है लेकिन इस प्रार्थना पत्र के बारे सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं। गौरतलब हो मनोज ने अपने अफसरों से आठ दिनों की कैजुएल लीव मांगी है। मनोज की तैनाती आगरा जिले में है और उसे करीब आठ दिनों की छु्ट्टी की निहायत ही आवश्यकता है।
इस जवान ने अपने अफसरों को अपनी छुट्टी के लिए जो एप्लिकेशन दी है उसे पढ़कर एक बार तो आप की भी हंसी छूट जाएगी। आगरा में तैनात इस सिपाही का नाम मनोज है। छुट्टी के लिए अफसरों की भेजी गई उसकी अर्जी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।