फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की ने चेहरे पर ब्लड पोतकर फेसबुक पर डाली पोस्ट, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Tue, 16 Jan 2018 06:44 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
An Australian woman rub period blood on her face
Yazmina Jade
भारतीय समाज में महिलाओं की माहवारी को लेकर कई तरह की अवधारणाएं हैं, लेकिन अब समाज में इसे लेकर कई सारी प्रगतिशील चर्चाएं होने लगी है। इसे अंग्रेजी में हम 'Menstrual Periods' भी कहते हैं।  


इस मुद्दे को समाज के सामने पेश करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की एक स्पिरिट हीलर और फॉर्मर हेयरड्रेसर 26 वर्षीय याजमीना जेद ने एक अजीबों गरीब कदम उठाया जिसके बाद से वो एकाएक चर्चा में आ गई। 
An Australian woman rub period blood on her face
Yazmina Jade
दरअसल, इस लड़की ने अपने पीरियड्स के ब्लड को चेहरे पर लगाया ताकि लोग इसे हेय दृष्टि से न देखें। महिला ने फिर इसे अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्‍ट कर दिया फिर क्‍या था तमाम तरह के कमेंट भी आने लगे, जिसमें कई यूजर्स ने इस पोस्ट के लिए लिखा की ये लड़की मानसिक तौर पर बीमार है।

 
An Australian woman rub period blood on her face
Yazmina Jade
लेकिन याजमीना का कहना है कि वो ये काम अपनी बॉडी को रिकनेक्ट करने के लिए करती है, जिसे हम सामाजिक शर्मिंदगी के चलते नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा करके लोगों को दिखाना चाहती थी कि ये कोई शर्मिंदा होने वाली चीज नहीं है, बल्कि ये हमारी बॉडी का ही एक हिस्सा है। याजमीना का कहना है कि आज की मार्डन लाइफ में इसे लेकर शर्मिंदगी नहीं महसूस की जा सकती। फिर भी इससे जुड़े कई तरह के भ्रम को तवज्जो दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
An Australian woman rub period blood on her face
Yazmina Jade
वह ये भी कहती हैं कि महिलाएं इसे सीक्रेट रखती हैं ऐसे में वो इसका ब्लड अपने चेहरे पर लगाकर महिलाओं को ये बताना चाहती हैं कि इसे चोरी-छिपे मैनेज करने की जरूरत नहीं है। इस वजह से उन्‍हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाने लगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही यूजर्स ने उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताया और मेन्टल इंस्टीट्यूशन जाने की सलाह दे डाली।

लेकिन ये भी हकीकत है कि इस संबंध में सोशल मीडिया पर तमाम लोग अब खुलकर लिखने लगे हैं। चाहे वह महिला हो या पुरुष सभी इस मसले पर अब खुलकर बोल रहे हैं। ऐसी ही एक पोस्ट वीनित बिश्नोई नामक शख्स ने शेयर की है। इस पोस्ट में याजमीना के बारे में लिखा गया है।

 
विज्ञापन
An Australian woman rub period blood on her face
Yazmina Jade
यह कोई श्राप नहीं
बिश्नोई लिखते हैं यह कोई श्राप नहीं बल्कि महिलाओं की शारीरिक संरचना में प्राकृतिक परिवर्तन का हिस्‍सा है, जिसे वैज्ञानिक दृष्‍टिकोण से देखा जाए तो ये काफी सुलझी हुई प्रक्रिया है लेकिन वहीं जब इसे धार्मिक दृष्‍टिकोण से देखा जाता है तो ये एक तरह से कर्मकांड से जुड़ा एक बड़ा ही अजीबों गरीब मान्‍यताएं लेकर जन्‍म लेता है। हालांकि आज का आधुनिक समाज पुरुष तथा महिला में कोई फर्क नहीं करता। इस आधुनिक दौर में महिलाएं, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed