फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंंसानी चेहरा पढ़ने में माहिर होता है ये जानवर, नहीं जानते होंगे यह बात

Wed, 02 May 2018 08:01 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
Amazing Facts about Human Face reader animal horse
game screenshot
आपको शायद पता भी न हो कि यह जानवर इंसान के चेहरे के सारे हावभाव पढ़ने में माहिर होता है। सिर्फ इतना ही नहीं अपनी इस खूबी की वजह से वह ऐसे लोगों को याद भी रख सकता है जो उनके लिए खतरा साबित हो सकते हैं।
Amazing Facts about Human Face reader animal horse
horse
यह जानवर घोड़ा है। जी हां, एक अध्ययन में घोड़ों से जुड़ी ये खास बात पता चली है। मनुष्यों के चेहरे के हावभाव ही नहीं वह ऐसे लोगों को भी याद रख सकता है जो उनके लिए खतरा साबित हो सकते हैं। ब्रिटेन में ससेक्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक पालतू घोड़े को गुस्सैल और खुश लोगों के चेहरे की तस्वीरें दिखाई और कुछ ही घंटों बाद उन्हीं लोगों को प्रत्यक्ष रूप से दिखाया। 

 
Amazing Facts about Human Face reader animal horse
horse - फोटो : amar ujala
कुछ समय बाद वह तस्वीरों में दिखाए गए लोगों के चेहरे भाव को आसानी से परखने में सक्षम थे। ‘द जर्नल करंट बायोलॉजी’ नामक एक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया है कि लोगों से पहली ही मुलाकात के दौरान घोड़े उनके चेहरे के भाव के अनुसार उन्हें जान लेते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing Facts about Human Face reader animal horse
horse - फोटो : अमर उजाला
लेकिन घोड़ों की यह प्रक्रिया केवल उन्हीं लोगों को पहचान पाई जिन्हें उन्होंने तस्वीरों में देखने के बाद अपने समक्ष साक्षात् देखा था। ससेक्स यूनिवर्सिटी की करेन मैककॉम्ब के अनुसार, घोड़े प्रत्येक मानव चेहरे के हावभाव को नहीं पढ़ सकते हैं, लेकिन यदि वह उस व्यक्ति से बाद में मिलते हैं तो उसकी पिछली भावनात्मक स्थिति को याद रख सकते हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed