{"_id":"5b2b58204f1c1bb51e8b6ff3","slug":"algeria-stop-internet-to-prevent-cheating-during-high-school-exams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एग्जाम में चीटिंग रोकने के लिए सरकार ने किया ऐसा काम, बच्चे नकल करने से पहले हो जाएं सावधान","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
एग्जाम में चीटिंग रोकने के लिए सरकार ने किया ऐसा काम, बच्चे नकल करने से पहले हो जाएं सावधान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एग्जाम चीटर्स की अब खैर नहीं। जी हां, यह खबर खास उन्हें सावधान करने के लिए है जो नकल के भरोसे परीक्षा केंद्र में पहुंच जाते हैं। ये खबर आप भी पढ़ लें, बड़े काम की साबित हो सकती है। कई बार खबरों के माध्यम से हमें एग्जाम में होने वाली चीटिंग के बारे में पता चलता है तो कभी-कभी नकल करने के ऐसे मामले भी सामने आते हैं जो आम इंसान की समझ से भी परे हो जाते हैं। दरअसल, नकल करने वाले स्टूडेंट पढ़ने की बजाए अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल नकल करने में ज्यादा लगाते हैं।
work on Computer
इसलिए वे नकल करने के ऐसे-ऐसे नायाब तरीके खोजकर लाते हैं कि अच्छे-अच्छे दिगागदार भी इनके सामने फेल हो जाते हैं। और अब तो जमाना बदल चुका है। नकल करने के लिए तकनीक का सहारा लिया जाने लगा है।
computer
ऐसे में कई देशों ने तो इनके सामने विवश होकर घुटने तक टेक दिए हैं। कहीं दूर मत जाइए। अपने ही देश में होने वाले बिहार और यूपी के परीक्षा केंद्रों का जायजा ले लीजिए। हकीकत आपके सामने होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
exam stress
यहां की हकीकत और हालात जानकर शायद आप भी शर्मा जाएं। शर्म करने की वजह भी है। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे जिसने अपने यहां छात्रों को चीटिंग करने से रोकने के लिए ऐसा काम कर दिखाया जो अभी तक किसी देश की सरकार ने शायद ही किया होगा। जी हां, इसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
exam cheating
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो अल्जीरिया की सरकार ने परीक्षा में छात्रों को नकल करने से रोकने के लिए पूरे देश की इंटरनेट सेवाएं बंद करवा दी। वाकयी यह हैरानी भरा कदम है। इंटरनेट सेवाएं बंद करने का मतलब है दुनिया से खुद को अलग कर लेना। जी हां, इस देश ने दो घंटे के लिए कुछ ऐसा ही किया है।