फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने इस कारनामे से पूरी दुनिया में मशहूर हो गया ये एयरपोर्ट कर्मी, वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 29 Oct 2017 08:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Sun, 29 Oct 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
airport worker spotted dancing during Boarding Process video being viral
airport worker
न्यूयॉर्क के ग्रेटर रोचेस्टर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला जब फ्लाइट पर चढ़ने से पहले एक एयरपोर्ट वर्कर ने ऐसी हरकत कर दी। उसकी ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। बता दें उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह आदमी लोगों का मनोरंजन रैपिंग के जरिए करता है। 


 
airport worker spotted dancing during Boarding Process video being viral
Kyran Ashford
वो फ्लाइट पर चढ़ने से पहले यात्रियों को बोर्डिंग इंस्ट्रक्शन रैप करके देता है और यात्री भी इसे खूब इंज्वॉय करते हैं। क्यूरन एशफोर्ड नाम का एयरपोर्ट वर्कर यहां ‘बोर्डिंग प्रोसेस रैप’ के लिए मशहूर है। बता दें ये आदमी पिछले पांच साल से इसी अंदाज में यात्रियों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। उन्हें नहीं मालूम था कि वह एक दिन अपनी इसी खूबी के चलते पूरी दुनिया में मशहूर हो जाएंगे।  

 
airport worker spotted dancing during Boarding Process video being viral
Kyran Ashford
नैशविले के गायक टेरी मैकब्राइड इस एयरपोर्ट वर्कर से बेहद प्रभावित हुए उन्होंने उसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में क्यूरन रनवे पर यात्रियों के मनोरंजन के लिए उन्हें अपने डांसिंग मूव दिखाते देखा जा सकता है। बस फिर क्या था वीडियो पर लाइक्स और शेयरिंग का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और एक सप्ताह के अंदर-अंदर इस वीडियो को 7 लाख व्यूज मिल चुके हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
airport worker spotted dancing during Boarding Process video being viral
Kyran Ashford
दरअसल, टेरी न्यूयॉर्क जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने वाले थे, तभी उन्होंने देखा कि कैसे यह वर्कर अपने डांसिग मूव और रैपिंग के जरिए यात्रियों को बोर्डिंग प्रोसेस के बारे में समझा रहा है, यह सब देखकर टेरी खुद को रोक नहीं पाए और क्यूरन का वीडियो अपने फोन से बनाने लगे। उन्होंने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हो गया।

 
विज्ञापन
airport worker spotted dancing during Boarding Process video being viral
Kyran Ashford
firenewsfeed.com की रिपोर्ट के मुताबिक क्यूरन ऐसा करने की वजह बताते हुए कहते हैं, 'आप नहीं जानते कि ये लोग किस कारण से यात्रा करते हैं, सभी लोग अपनी खुशी से यात्रा नहीं करते, हो सकता है कि वो किसी के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे हों, इसलिए मैं कुछ खुशियों के पल यात्रियों को देता रहता हूं।’ रनवे डांसर का यह वीडियो बस फ्लाइट में चढ़ने वाले यात्रियों को ही खुशनुमा अहसास नहीं देता है, बल्कि इस वीडियो से अन्य लोगों के भी खुशी मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed