{"_id":"5baf407f867a5501370f02bd","slug":"a-wonder-foot-girl-keeps-her-leg-bone-in-america","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यह लड़की साथ लेकर घूमती हैं अपने शरीर का ऐसा अंग, देखते ही दिमाग रह जाता है सन्न","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
यह लड़की साथ लेकर घूमती हैं अपने शरीर का ऐसा अंग, देखते ही दिमाग रह जाता है सन्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ चीजें कल्पना से भी परे हो जाती हैं। यह मामला भी कुछ ऐसा ही साबित हो रहा है। यहां बात हो रही है एक लड़की की जो औरों से बिल्कुल अलग है। इसका चेहरा देखकर तो किसी को भी ये नहीं लगता कि साधारण सी नजर आने वाली ये लड़की ऐसा कुछ भी कर सकती है। मगर वाकयी इसने दुनिया को हैरान कर देने वाला काम किया है।
ये लड़की यूं तो खिलखिलाती नजर आती है जिस वहज से सब उसे पसंद भी करते हैं, लेकिन जैसे ही लोगों का ध्यान उसके पैरों की और जाता है, उनकी आंखें हैरतअंगेज तरीके से बड़ी हो जाती है। आप सोच रहे होंगे कि उसके पैरों में ऐसा क्या है जिन्हें देखने के बाद लोग हैरत में पड़ जाते हैं। दरअसल, इस लड़की के एक पैर में लोगों को बिना खाल के हड्डी नजर आती है। जी हां, असली हड्डी।
2 of 5
foot
अमेरिका की रहने वाली किस्ट्री लोयाल नामक इस लड़की को लोग आज इसी वजह से जानने लगे हैं। लोग इसे उस साधारण सी लड़की की बहादुरी समझते हैं। वो कहते हैं कि ये लड़की समाज के सामने मिसाल है। इसकी बराबरी कोई नहीं कर पाएगा। यह मजबूत दिल की लड़की है। इसलिए इसे हर मुश्किल से लड़ना आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर क्रिस्टी का ये कारनामा अंजान लोग देख लें तो उनका दिल भी उसे सेल्यूट करने को कहेगा।
शायद यही वजह है कि वह जहां भी जाती हैं लोग उसके फैन बन जाते हैं। दरअसल, वह अपने साथ अपने पैर की निकली हुई हड्डी लेकर चलती है। बता दें, क्रिस्टी की ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। आप सोच रहे होंगे कि क्रिस्टी ऐसा क्यों करती है..? इसके पीछे छुपा कारण जानने के बाद आप भी क्रिस्टी को पसंद करने लगेंगे।
हुआ कुछ यूं था कि साल 2016 में क्रिस्टी को अपना पैर सुन्न महसूस हो रहा था। धीरे-धीरे यह कम होने के बजाए और बढ़ने लगा। डॉक्टर ने कहा कि, क्रिस्टी का दाहिना पैर एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर से ग्रस्त है। किस्ट्री इस सदमे से उभर पाती कि इतने में डॉक्टर्स ने यह भी कहा कि, उन्हें आॅपरेशन कर इस पैर को काटना पड़ेगा।
ये बात साल 2016 में क्रिस्टी को अपना पैर सुन्न महसूस हो रहा था। धीरे-धीरे यह कम होने के बजाए और बढ़ने लगा। डॉक्टर ने कहा कि क्रिस्टी का दाहिना पैर एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर से ग्रस्त है। इसलिए उसका पैर काटना पड़ सकता है। क्रिस्टी की जिंदगी का वह सबसे दर्दनाक दिन था।
डॉक्टर की सलाह के बाद क्रिस्ट्री ने अपनी ओर से एक प्रस्ताव रखा। उसने कहा कि, आपरेशन के बाद वह अपने कटे हुए पैर को अपने पास ही रखना चाहती है। इस पर सभी को अजीब लगा कि ये लड़की ऐसा क्यों बोल रही है..? कहीं ये मजाक के मूड में तो नहीं है..?
लेकिन क्रिस्टी अपनी बात पर अड़ी रही। हालांकि कि किस्ट्री के माता-पिता ने उसे ऐसा करने से रोकना चाहा लेकिन 25 वर्षीय क्रिस्टी ऐसा नहीं करती तो उसे इसका पछतावा जिंदगी भर रहता। आखिर में क्रिस्टी की बात को मानना पड़ा। आॅपरेशन के बाद उसकी यह ख्वाहिश पूरी कर दी गई।
पैर की हड्डी को वापस पाने के बाद किस्ट्री ने उसे एक कंपनी में साफ करने भेजा। उसके बाद से ही किस्ट्री जहां भी जाती है इसे अपने साथ लेकर चलती है। सिर्फ इतनी ही नहीं क्रिस्टी के इस साहस के काम को लोगों ने इंस्टाग्राम पेज पर उसे 'वनफूटवंडर' नाम दिया है।
अब इसी पेज के जरिए क्रिस्टी अपने इलाज के पैसे जुटा रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि क्रिस्टी को लगभग 20000 लोग फॉलो कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।