फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक हादसे ने तबाह कर दी थी दोनों की जिंदगी, अब इनकी प्रेम कहानी के किस्से हुए मशहूर

Thu, 29 Mar 2018 09:12 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
A True love story of a mumbai couple viral on social media
Wheelchair lovers
आज हम अपने पाठकों के साथ एक ऐसे कपल की 'लव स्टोरी' शेयर करेंगे जिसे जानकर आपको भी ऐसा प्यार पाने का दिल करेगा। यह आपको थोड़ा फिल्मी भले ही लग सकता है लेकिन सब हकीकत है। ये ठीक वैसे है जैसे फिल्मों में हीरो और हिरोइन की अचानक मुलाकात होती है और फिर देखते ही देखते प्यार हो जाता है। उसके बाद मुलाकात और फिर आखिर में शादी...
A True love story of a mumbai couple viral on social media
Wheelchair lovers
ठीक ऐसी ही स्टोरी इस कपल की है। नेहल ठक्कर और अनूप चंद्रन की यह लव स्टोरी आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जी हां, उनकी शादी की तस्वीरें जबरदस्त शेयर की जा रही है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' ने अपने फेसबुक पेज पर यह स्टोरी शेयर की थी, जो अब वायरल हो रही है। दोनों की शादी जबकि दिसंबर में हुई थी। शेयर की गई इस स्टोरी में दोनों ने अपनी लाइफ के वह एक्सपीरियंस शेयर किया जो उन्हें अकेले जीवन बिताकर मिला था।
A True love story of a mumbai couple viral on social media
wheel chair lover
इन दोनों की पहली मुलाकात तकरीबन 9 साल पहले मुंबई के एक कंवेशन में हुई थी। ताज्जुब की बात है कि दोनों का ही नवी मुंबई की एक ही स्ट्रीट में एक्सीडेंट हुआ था। इससे भी अधिक हैरानी की बात यह है कि एक्सीडेंट के समय दोनों एक ही जैसी कार में सवार थे। दोनों की रीड की हड्डी में चोट आई थी और इसके बाद दोनों को व्हीलचेयर पर आ गए।

एक एनजीओ, नीना फाउंडेशन के कंवेशन में पहली बार दोनों मिले और बातचीत हुई। इसके बाद जब दोनों ने अपनी-अपनी स्टोरी एक-दूजे से साझा की तो दोनों मे कई चीजें मिलती-जुलती थी, इसके बाद दोनों एक-दूजे को पसंद करने लगे और आज दोनों साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
A True love story of a mumbai couple viral on social media
Wheelchair lovers

ये स्टोरी है अनूप और नेहल की...अनूप केरल से हैं और नेहाल गुजराती हैं। दोनों की परिवार,परम्परा, खान-पान, रहन-सहन कही से भी मेल नहीं खाते थे, लेकिन दोनों के दिल जरूर मेल खाते थे। हालांकि जब दोनों ने अपनी-अपनी फैमिली को अपने प्यार की बात बताई और शादी करने को कहा तो दोनोंं परिवारों ने इस पर एतराज जताया।

लेकिन दोनोंं ने हार नहीं मानी। अपने परिवार वालों को मनाने के लिए उन्होंने 7 साल का लगा दिए। आखिरकार उनके घरवालों को उनकी बात माननी पड़ी।

विज्ञापन
A True love story of a mumbai couple viral on social media
Wheelchair lovers

दरअसल, दोनों फैमिली को इस बात की चिंता सता रही थी कि दोनों की शादी हो गई तो दोनों साथ कैसे जीवन जी पाएंगे। एक-दूसरे को कैसे संभाल पाएंगे। आखिर में दोनों के परिवारवाले मान गए और दोनों की शादी पक्की हो गई। 12 दिसंबर 2017 को दोनों ने परिवारवालों की मौजूदगी में मुंबई में शादी कर ली।  

अब सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें उनकी 'हिट लव स्टोरी' के साथ वायरल हो रही हैं। आज दोनों अपने परिवार वालों से दूर रह रहे हैं और दोनों ही अच्छे से साथ रह रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed