{"_id":"5aaf8e584f1c1baa758b631a","slug":"a-man-in-the-age-of-thirty-nine-eat-food-first-time-in-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैदा होने से 39 की उम्र तक नहीं खाया था खाने का एक भी निवाला, ऐसी हो चुकी थी हालत","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
पैदा होने से 39 की उम्र तक नहीं खाया था खाने का एक भी निवाला, ऐसी हो चुकी थी हालत
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
rajendra panchal
आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बयां करेंगे जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि अभी तक इस शख्स का तो भगवान ही रखवाला होगा। दरअसल, इस शख्स ने अपने जन्म से लेकर 39 साल की उम्र तक खाने का एक भी निवाला नहीं खाया था।
rajendra panchal
इस शख्स की कहानी अब तक जिस किसी को भी पता चली है वह ताज्जुब मान रहा है और सोच रहा है कि अब तक यह आदमी जिंदा कैसे बच पाया..? लेकिन अपने जन्म के 39 साल बाद जिंदगी में जब पहली बार इस शख्स ने खाना खाया तो पहला सुखद अनुभव किया। उसकी खुशी का कोई ठिकाना न था।
rajendra panchal with doctors
एक रिपोर्ट के मुताबिक पुणे के रहने वाले राजेंद्र पंचल जब 1 साल के थे तब वह मुंह के बल गिर पड़े थे। इस वजह से उनका जबड़ा टूट गया। गरीबी और लाचारी में राजेंद्र के माता-पिता उस वक्ता उनका ऑपरेशन नहीं करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
rajendra panchal
39 साल बाद अब जाकर उनका सफल ऑपरेशन हो पाया है। राजेंद्र अब तक सिर्फ लिक्विड डाइट के बलबूते ही जिंदा थे। ऑपरेशन से पहले उनका मुंह महज 1.5 सेन्टीमीटर ही खुल पाता था। लेकिन अब ऑपरेशन के बाद राजेंद्र का मुंह 4.5 सेन्टीमीटर तक खुलता है।
विज्ञापन
rajendra panchal
इस ऑपरेशन ने राजेंद्र को एक नई जिंदगी दी है। अब वह न केवल खाना खा सकते हैं बल्कि ठीक से बात भी करने लगे हैं। ऑपरेशन से पहले लोग राजेंद्र का मजाक भी बनाते थे। लेकिन अब सब ठीक है। राजेंद्र का ऑपरेशन तब हुआ जब वे एक दिन दांतों के सड़ने की वजह से डेंटिस्ट के पास पहुंचे।
यहीं उनकी सर्जरी कर जबड़े को सुधारा गया है। डॉक्टर ने भी माना कि राजेंद्र का केस अपने आप में बेहद रेअर मामला था।
यहीं उनकी सर्जरी कर जबड़े को सुधारा गया है। डॉक्टर ने भी माना कि राजेंद्र का केस अपने आप में बेहद रेअर मामला था।