{"_id":"5b8cf3b942c792463c0517bf","slug":"a-beggar-donate-small-amount-to-flood-victims-in-kerala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर इस भिखारी का पोस्ट हो रहा वायरल, किया ऐसा काम जानकर दुनिया रह गई दंग","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
फेसबुक पर इस भिखारी का पोस्ट हो रहा वायरल, किया ऐसा काम जानकर दुनिया रह गई दंग
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भिखारी ने केरल के बाढ़ पीड़ितों को भीख मांगे हुए पैसे दान दिए तो यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसकी संबंध में फेसबुक पर एक पोस्ट डाला गया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया। जी हां, यह पोस्ट केरल के एराट्टुपेट्टा शहर के नगर निगम चेयरमैन टी.एम रशीद ने डाला हैं।
b
फेसबुक पोस्ट के मुताबिक तकरीबन एक सप्ताह पूर्व एक शख्स फटेहाल उनके दरवाजे पर पहुंचा था। उन्होंने भिखारी समझकर उसे 20 रुपए थमा दिए, लेकिन राशीद उस वक्त हैरान रह गए जब दरवाजे पर खड़ा भिखारी वहीं बैठा अपने पैसे गिनने लगा और कुल जमा किए 94 रुपए उन्हें वापस देकर चला गया। ये पैसे थमाते हुए उसने जो बात कही वो राशीद के मन को छू गई...
Kerala Flood
इसके बाद रशीद ने अपने फेसबुक पोस्ट पर इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि एक भिखारी ने अपने जमा किए हुए पैसे मुझे ये कहते हुए दे दिए कि वह केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए डोनेशन देना चाहता है। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि राहत फंड के पैसे कहां डोनेट होते हैं इसलिए 4 किलोमीटर लगातार पैदल चलते हुए वह मेरे घर पहुंचा और मुझे ये सिक्के थमाकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kerala
भिखारी की इस कोशिश ने राशिद को जो आंतरीक खुशी का महसूस कराई वो बंया कर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। वो मन ही मन ये सोचते रह गए कि इतनी मुश्किलों के बाद भी कोई शख्स इतने बड़े दिलवाला कैसा हो सकता है।
विज्ञापन
Kerala
इस भिखारी की पहचान केरल के कोट्टायम शहर मोहानन भिखारी के रूप में की गई हैं। शरीर और जेब दोनों से असहाय होने के बावजूद उसने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसे जुटाए और उन्हें दान दे दिया। मोहानन के इस कदम की हर जगह प्रशंसा हो रही है। लोग इसे मानवता के अद्भुत उदाहरण के रूप में पेश कर रहे हैं।