{"_id":"5b0bc3e54f1c1ba16e8b4ffc","slug":"22-years-old-boy-saved-kids-life-like-a-spiderman-in-france","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक झटके में ये 22 साल का युवक बना 'स्पाइडरमैन', चुटकियों में पार कर ली 4 मंजिला इमारत","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
एक झटके में ये 22 साल का युवक बना 'स्पाइडरमैन', चुटकियों में पार कर ली 4 मंजिला इमारत
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 29 May 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
weird news
फिल्म में आपने स्पाइडरमैन को चुटकियों में बिल्डिंग पर चढ़ते हुए देखा होगा। लेकिन अगर यह वाकया असल जिंदगी में सच हो जाए तो आप क्या कहेंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बच्चे की जान बचाने के लिए कुछ ऐसा कर जाता है जिसे देखकर लोग उसे असल जिंदगी का 'स्पाइडरमैन' कहने लगे।
weird news
यह पूरा मामला फ्रांस का है। जहां पर एक बच्चा चार मंजिला इमारत की बालकनी में लटक रहा था जिसे देखकर वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चा कभी भी इमारत से नीचे की ओर गिर सकता था जिसे बचाने की पेरेंट्स ने बहुत कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे।
weird news
बालकनी से बच्चे को इस तरह से देख बच्चे के पेरेंट्स की जान सूख गई। तभी वहां से 22 साल का युवक मामौदो गुजर रहा था जिसने बच्चे को बचाने के लिए ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे देखकर सब हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
weird news
युवक देखते ही देखते इमारत की चौथी मंजिल तक 30 सेकेंड में चढ़ गया और बच्चे को गिरने से बचा लिया। बच्चे को बचाने के लिए जान की बाजी लगाने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक की फुर्ती ने सभी को इंप्रेस कर दिया।
विज्ञापन
weird news
पेरिस के मेयर ने मामौदी की बहादुरी को सराहा। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रो ने भी इस युवक को शुक्रिया करने के लिए एलिसी पैलेस में बुलाया है। फिलहाल बच्चा ठीक और पुलिस बच्चे के पिता से पूछताछ कर रही है कि आखिर बच्चा बालकनी में अकेले कैसे पहुंचा और ऐसा क्या हुआ कि वह लटक गया।
Holy shit, this guy is amazing. What a hero. https://t.co/XVWbaULkFp pic.twitter.com/hHnF150XL5
— Hannah Jane Parkinson (@ladyhaja) May 27, 2018