फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 साल की बहन से 21 साल का भाई डेढ़ साल से कर रहा था गलत काम, क्लास में खुली पोल

Mon, 23 Jul 2018 12:11 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
21 year old brother harassed 11 year old sister teaching kids good touch bad touch

कम उम्र की बच्चियों के साथ यौन शोषण होना आज के दिन में एक आम बात हो गई है। एक ऐसा ही किस्सा जलंधर के गांव फतेहउल्लापुर में हुआ है लेकिन इस हादसे ने सबको चौंका दिया है। आपको बता दें कि तीसरी क्लास में पढ़ने वाली 11 साल की बच्ची से उसका 21 साल का भाई डेढ़ साल से रेप कर रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब स्कूल में इस बारे में चर्चा हुई। दरअसल स्कूल में जब टीचर ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया तो 11 साल की बच्ची को पता चला कि उसके साथ रेप हो रहा है।

21 year old brother harassed 11 year old sister teaching kids good touch bad touch
car gang rape

स्कूल स्टाफ ने इस बच्ची के मां बाप को सारी जानकारी दी और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर गुड टच और बैड टच को लेकर सोशल मीडिया पर बातें शुरू हो गई हैं। अधिकतर बच्चों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती। पेरेंट्स भी इन विषयों पर बात करने से बहुत कतराते हैं। इन्हीं सब के चलते बच्चियां इनका शिकार हो जाती हैं।

21 year old brother harassed 11 year old sister teaching kids good touch bad touch

आखिर ये गुड टच और बैड टच है क्या...आइए आपको बताते हैं। गुड टच और बैड टच से जुड़ी ऐसी 10 बातें हैं जो हर पेरेंट्स को अपने बच्चों के साथ शेयर करनी चाहिए। बच्चों को चाइल्ड लाइन का नंबर 1098 भी याद करवा देना चाहिए ताकि कुछ भी गलत हो तो वो खुद भी कॉल कर सकें।  

क्या होता है गुड टच और बैड टच-

गुड टच क्या है ?
अगर कोई आपको टच करता है और आपको अच्छा लगता है या प्यार की अनुभूति होती है तो यह गुड टच कहलाता है। इसको आप अपनी मां, पिता, बड़ी बहन, दादी के टच से फील कर सकते हैं। कोई अपना जब आपको प्यार से चट करता है तो वो अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
21 year old brother harassed 11 year old sister teaching kids good touch bad touch
demo pic

बैड टच क्या है ?
जब कोई व्यक्ति आपको इस तरह से छूता है कि आप इससे अंकर्फेटेबल महसूस करते हैं या फिर उस व्यक्ति का छूना आपको बुरा लगता है। यह बैड टच कहलाता है। इसके साथ ही अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके प्राइवेट पार्टस को छूने की कोशिश करता है तो यह भी बैड टच है। वहीं अगर कोई व्यक्ति आपको इस तरह से छूता है जिस पर आप असहज हो जाते हैं और वह व्यक्ति आपको इसके बारे में किसी से न बताने के लिए कहता है तो यह बैड टच है।

विज्ञापन
21 year old brother harassed 11 year old sister teaching kids good touch bad touch
demo pic

सबसे पहले पैरेंट्स को बच्चों का भरोसा जीतना चाहिए। छोटी उम्र के बच्चों में ये विश्वास दिलाना चाहिए कि आप उनके साथ हैं और बच्चों की सीक्रेट बात को किसी को नहींबताएंगे। इसके बाद ही बच्चा आपको अपनी सीक्रेट बात या घटना के बारे में बताएगा। बच्चों को उनके शरीर के बारे में जानकारी दें। उनको निजी अंगों के बारे में खुलकरबताएं। साथ ही यह भी बताएं अपने निजी अंगों को वो किसी को न छूने दें। इसके बाद बच्चे को पता चलेगा कि अगर किसी दूसरे ने ऐसा किया तो बच्चे को बुरा लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed