{"_id":"61f22c8036e579407768f708","slug":"weird-house-where-people-live-upside-down-you-get-a-surprise-when-inter-in-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weird House: इस घर में हर चीज है उल्टी-पलटी, अंदर जाने पर मिलता है अनोखा सरप्राइज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Weird House: इस घर में हर चीज है उल्टी-पलटी, अंदर जाने पर मिलता है अनोखा सरप्राइज
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे अजीब घर- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक इंसान के लिए घर महत्वपूर्ण चीज है। लोग अपने घर को सबसे अलग और अनोखा बनाना चाहते हैं। वो इसकी डिजाइन, नक्शे, रंगाई-पुताई पर विशेष खर्च करते हैं। एक ऐसा ही घर इनदिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। इस घर को जो भी देख रहा है वो काफी हैरान हो जा रहा है। इस घर की बनावट ही इसे बाकी घरों से अलग बनाती है। इस घर की एक और खास बात है कि इस घर का संबंध पूरी दुनिया में फैली कोरोना महामारी से है। जिस तरह से कोरोना महामारी ने दुनिया की सारी चीजों को अस्त-व्यस्त कर दिया है। उसी तरह ये घर भी पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त है। जब आप इस घर के बारे में जानेंगे तो आपको भी इस घर में रहने का मन करेगा। आइए जानते हैं इस घर के बारे में खास बातें........
2 of 5
दुनिया का सबसे अजीब घर- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के पास गुआटाविटा में एक अनोखा घर बनाया गया है। ऑस्ट्रिया में रहने वाले फ्रिट्ज स्कॉल ने इस अनोखे घर को डिजाइन किया है। इस घर को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इस घर की अनोखी बात यह है कि इसमें सभी चीजें उल्टी बनाई गई हैं जो बेहद अजीब दिखाई देती हैं। इस घर की छत पर पर्यटक चलते हैं और इनकी तस्वीरों को देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इस अनोखे घर में फर्श पर चलने पर लगता है कि इंसान छत पर चल रहा है। इस घर में घुसने के बाद लगता है कि इंसान उल्टी दुनिया में चल रहा है। घर में रखे फर्नीचर को देखने पर लगता है कि उनको छत पर रखा गया है।
3 of 5
दुनिया का सबसे अजीब घर- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फ्रिट्ज स्कॉल पेशे से एक होम डिजाइनर हैं। उन्हें इस तरह का घर बनाने का विचार साल 2015 में आया था। जब वो अपने पोते के साथ ऑस्ट्रिया जा रहे थे तब उन्होंने सोचा कि एक ऐसा घर बनाया जाए जो दूसरे घरों से काफी अलग और अनोखा हो। जब उन्होंने उल्टा घर बनाने की बात परिवार को बताई तो सबने उनकी हंसी उड़ाई और किसी ने भी उनपर विश्वास नहीं किया। उनके परिवार के लोग उन्हें पागल समझ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया का सबसे अजीब घर- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फ्रिट्ज बताते हैं कि जब से कोरोना महामारी ने दुनिया भर में दस्तक दी है। इसका असर मेरे घर बनाने के काम पर भी पड़ा है। उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। काफी लंबे समय से बाजार बंद रहने के कारण घर बनाने के लिए जरूरत के सामान मिलने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया का सबसे अजीब घर- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यही कारण है कि इस घर को बनाने में इतना लंबा समय लग गया। हालांकि, अब ये घर जनवरी 2022 में बनकर तैयार हो चुका है। इस घर को देखने के लिए पर्यटक भी दूर-दूर से आते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।