फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: क्या सूर्य से जुड़ा है महामारी और युद्ध का संबंध, इस वैज्ञानिक ने किया था चौकाने वाला खुलासा

Fri, 25 Feb 2022 06:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
War and Epidemics Associated With Sun Shocking Disclosure of This Scientist
क्या सूर्य से जुड़ा है महामारी और युद्ध का संबंध - फोटो : Pixabay

क्या वाकई पृथ्वी पर आने वाली महामारियां और युद्ध सूर्य से प्रभावित होती हैं? क्या हमारे इतिहास में जितनी भी क्रांतियां और बड़ी घटनाएं हुई हैं, उसका संबंध सूर्य से रहा है? आपको ये सवाल जरूर अटपटे से लग रहे होंगे, लेकिन एक वैज्ञानिक ने इसको लेकर कई ठोस प्रमाण काफी पहले ही प्रस्तुत कर दिए थे।



दुनिया में फैली कोरोना महामारी के बीच रूस और यूक्रेन में युद्ध छिड़ चुका है जिसके बाद तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है तो बड़े स्तर पर जानमाल का नुकसान होगा। इस युद्ध में शामिल होने वाले देश और बाहर रहने वाले दोनों को इसकी मार झेलनी पड़ेगी। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इस समय दुनिया में जो भी कुछ हो रहा है वह सूर्य से जुड़ा हुआ है? रूस के प्रसिद्ध वैज्ञानिक एलेक्सेंडर चीजेवस्की ने दुनिया में फैलने वाली महामारी और होने वाले युद्ध को सूर्य से जोड़ा था और इसके प्रमाण भी दिए थे। 

War and Epidemics Associated With Sun Shocking Disclosure of This Scientist
क्या सूर्य से जुड़ा है महामारी और युद्ध का संबंध - फोटो : iStock

1920 में रूस के वैज्ञानिक चीजेवस्की ने इस बात की खोज की थी। उन्होंने रिसर्च के दौरान पाया कि सूर्य पर हर 11 साल में पीरियोडिकली विस्फोट होता है। चीजेवस्की को अपनी खोज के दौरान पता चला कि जब सूर्य पर आणविक विस्फोट होते हैं तभी धरती पर युद्ध और क्रांतियों की शुरुआत होती है। 

War and Epidemics Associated With Sun Shocking Disclosure of This Scientist
क्या सूर्य से जुड़ा है महामारी और युद्ध का संबंध - फोटो : Pixabay


चीजेवस्की ने कहा था कि 700 वर्षों के लंबे इतिहास में सूर्य पर जब भी ऐसी घटना हुई हैं, तो धरती पर दुर्घटनाएं घटी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि रूसी वैज्ञानिक ने इसका वैज्ञानिक विश्लेषण भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
War and Epidemics Associated With Sun Shocking Disclosure of This Scientist
क्या सूर्य से जुड़ा है महामारी और युद्ध का संबंध - फोटो : Pixabay


चीजेवस्की के विश्लेषण के बाद सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन ने उनको जेल में बंद कर दिया था। स्टालिन की मौत के बाद चीजेवस्की जेल से छूट पाए थे। जोसेफ स्टालिन का मानना था कि धरती पर जो भी क्रांतियां होती हैं उसका कारण आर्थिक भिन्नता है, जबकि चीजेवस्की मानते थे इसका कारण सूर्य पर हुआ विस्फोट है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed