अनियंत्रित JCB के बीच में आकर बोलेरो ने बचाई बाइक सवार की जिंदगी, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बाइक सवार जैसे ही सड़क के किनारे आकर खड़ा होता है, उसी समय एक अनियंत्रित JCB उसके तरफ आती है। लेकिन इन दोनों के बीच अचानक से महिंद्रा बोलेरो एसयूवी आ जाती है। इसके बाद महिंद्रा बोलेरो की जेसीबी में टक्कर हो जाती है और बाइक सवार लड़का दूसरी ओर गिर जाता है।
इस दुर्घटना के वीडियो को महिंद्रा प्रमुख आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा कि 'ऐसा लग रहा था कि बोलेरो एक जीवित चीज बन गई और उसका एकमात्र मिशन मोटर साइकिल चालक को बचाना था।'
ऐसा लग रहा था कि बोलेरो एक जीवित चीज बन गई और उसका एकमात्र मिशन मोटर साइकिल चालक को बचाना था https://t.co/Cki8glWB39
वायरल हो रहे दुर्घटना के इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि बाइक सवार को थोड़ी सी भी चोट नहीं लगी। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कई ट्वीटर अकाउंट से इस वीडियो को साझा भी किया गया है। सोशल मीडिया पर भी बोलेरो एसयूवी की प्रशंसा की जा रही है।
While no one is talking about the Bolero driver who had taken all impact and could have been severely injured.