फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: रात में अस्पताल से आती थी चीखने की आवाज, जांच में सामने आई हैरान करने वाली बात

Mon, 27 Jul 2020 08:58 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 27 Jul 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Truth of strange scream that heard in my hospital of indore video viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भूत होते हैं या नहीं, इसको लेकर हमेशा से विवाद रहा है। विज्ञान कहता है कि भूत-प्रेत और आत्मा जैसी कोई चीज नहीं होती, ये सब मन का भ्रम है जबकि दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं जो इन चीजों पर यकीन करते हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि किसी के चीखने की आवाज आ रही है। दावा किया गया है कि यह आवाज रात में ही सुनाई देती है। मामला मध्यप्रदेश के इंदौर के एमवाय अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के बेसमेंट से पिछले कई दिनों से किसी के चीखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। इससे अस्पताल के गार्ड भी दहशत में आ गए थे। 

Truth of strange scream that heard in my hospital of indore video viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ एक कहानी भी वायरल हुई है, जो बेहद ही हैरान करने वाली है। बताया गया है कि 15-20 दिन पहले 90 फीसदी तक जल चुकी एक महिला को एमवाय अस्पताल लाया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन उसकी लाश को तो ले गए, लेकिन उसकी आत्मा यहां भटक रही है, जो रोज रात को चीखती-चिल्लाती है। 

Truth of strange scream that heard in my hospital of indore video viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अब चूंकि वीडियो काफी वायरल हो चुका था और उसमें किसी के चीखने की आवाज भी साफ सुनाई दे रही थी। ऐसे में अस्पताल प्रशासन भी हरकत में आ गया और एक जांच टीम बिठा दी। इस दौरान जो पता चला, उसने सारा भ्रम ही दूर कर दिया। जांच में सामने आया कि हड्डी रोग विभाग में भर्ती एक मरीज की जब ड्रेसिंग की जाती थी, तब वह कराहता था और उसकी आवाज रात के अंधेरे में गूंजती रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Truth of strange scream that heard in my hospital of indore video viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि फिर भी संतुष्टि के लिए 25 जुलाई की रात टीम को तैनात किया गया। इस दौरान रात को कोई भी आवाज सुनाई नहीं दी। इसके बाद जब मरीज के बारे में पता किया गया कि वो कहां था तो सामने आया कि उस रात वो ऑपरेशन थियेटर में था। इसलिए किसी को भी चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई नहीं दी। अस्पताल प्रबंधन इस बात से इनकार नहीं करता कि आवाज नहीं आती है, लेकिन उसने पुष्टि की है कि वह आवाज उस मरीज की ही है जो हड्डी रोग विभाग में भर्ती है। 

विज्ञापन
Truth of strange scream that heard in my hospital of indore video viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अब अस्पताल प्रबंधन उन लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाकर जेल भेजने पर विचार कर रहा है, जिन्होंने अस्पताल में भूत के होने की अफवाह उड़ाई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर का कहना है कि अस्पताल का ढांचा पुराना है और वेटिंलेटर होने की वजह से रात के सन्नाटे में आवाज पूरे अस्पताल में गूंजती है। वो आवाज अस्पताल में भर्ती मरीज की ही है। किसी ने भूत की अफवाह उड़ा दी है। हम उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed