फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कुत्ते को ढूंढने पर 10 हजार का इनाम', तलाश में महिला ने की 349 किलोमीटर की यात्रा

Sun, 14 Jul 2019 11:31 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Woman travels 349 km and came down to Delhi only to find a missing dog
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

कहा जाता है कि पालतू जानवरों में कुत्ता इंसानों का सबसे वफादार साथी होता है। यही वजह है कि आज लगभग हर घर में कोई न कोई पालतू कुत्ता आपको देखने को मिल जाएगा। कुछ लोग तो कुत्तों के प्रति दीवाने होते हैं कि वो उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। एक ऐसी ही महिला हैं उत्तराखंड की रहने वाली प्रज्ञा मिश्रा, जो एक खोये हुए कुत्ते की तलाश में 349 किलोमीटर की यात्रा कर उत्तराखंड से नोएडा पहुंच गईं। 

Uttarakhand Woman travels 349 km and came down to Delhi only to find a missing dog
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

प्रज्ञा ने पहले तो कई दिनों तक कुत्ते की तलाश की, लेकिन जब वो नहीं मिला तो उन्होंने सैकड़ों पर्चे छपवाकर जगह-जगह चिपका दिए। उन्होंने कुत्ते को ढूंढकर लाने वाले को 10 हजार रुपये इनाम के तौर पर देने की भी घोषणा की है। 

Uttarakhand Woman travels 349 km and came down to Delhi only to find a missing dog
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay.com

दरअसल, 31 वर्षीय प्रज्ञा 28 मई को दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में किसी काम से आई थीं। तभी उन्हें सड़क के किनारे एक देसी नस्ल का कुत्ता दिखा। उन्हें लगा कि शायद वो घर का रास्ता भटक गया है, लेकिन अगले दिन वो कुत्ता फिर उन्हें वही पर दिखाई दिया। जिसके बाद प्रज्ञा उसे उठाकर अपने साथ ले गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Woman travels 349 km and came down to Delhi only to find a missing dog
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चूंकि प्रज्ञा को उत्तराखंड वापस लौटना था, इसलिए वो एक ऐसे परिवार की तलाश करने लगीं, जो उस कुत्ते को गोद ले सके। इस बीच उन्हें एक अमेरिकी शख्स मिला, जो उस कुत्ते को गोद लेना चाहता था। उसने महिला को बताया कि वह एक-दो महीने में भारत आएगा, तब तक उस कुत्ते को पशु कल्याण केंद्र भेज दिया जाए। उस अमेरिकी ने कुत्ते को गोद लेने के लिए करीब 34 हजार रुपये भी चुकाए थे, लेकिन इसी बीच वो कुत्ता कहीं लापता हो गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand Woman travels 349 km and came down to Delhi only to find a missing dog
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महिला का कहना है कि उसने कुत्ते को ढूंढने के लिए नोएडा पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं की थी। हालांकि नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन के अधिकारी का कहना है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज की है और कुत्ते की तलाश जारी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed