{"_id":"6038cfda8ebc3ee9490db5d9","slug":"usa-man-kills-lady-cooked-her-heart-with-potato-to-serve-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की हत्या कर उसका दिल निकाला, आलू की सब्जी के साथ पकाकर परिवार के दो लोगों को खिलाया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पड़ोसी की हत्या कर उसका दिल निकाला, आलू की सब्जी के साथ पकाकर परिवार के दो लोगों को खिलाया
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका के ओक्लाहोमा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पड़ोसी महिला की हत्या कर, उसका दिल निकाल लिया। इसके बाद वह घर पहुंचकर दिल को आलू की सब्जी के साथ पकाकर परिवार के दो अन्य लोगों को खाने के लिए दिया। बाद में उसने उन दोनों की भी हत्या कर दी। फिलहाल अमेरिकी पुलिस इस जघन्य अपराध की जांच कर रही है। आइए जानते हैं इस दुर्दांत घटना की पूरी कहानी...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Twitter
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान लॉरेंस पॉल एंडरसन के रूप में हुई है। ओक्लाहोमा स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के एक एजेंट ने जज को बताया कि लॉरेंस पॉल एंडरसन ने ओक्लाहोमा सिटी के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 40 मील की दूरी पर चिकशा में अपनी पड़ोसी एंड्रिया लिन ब्लैंकेनशिप की उसके ही घर में हत्या कर दी।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हत्या करने के बाद लॉरेंस ने उस महिला का दिल निकाल लिया। उसके बाद उसका दिल अपने घर पर आलू के साथ पकाकर अंकल और आंटी के सामने खाने के लिए परोस दिया। इतना करने के बाद भी लॉरेंस नहीं रुका। उसने अंकल और उनकी चार साल की बेटी की भी हत्या कर दी। साथ ही आंटी पर भी जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Twitter
जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस पर पहले भी कई आपराधिक मामले साबित हो चुके है। इस घटना से पहले वह जेल से जनरल कम्यूटेशन पर बाहर आया था। बाहर आते ही लॉरेंस पॉल एंडरसन ने इतना बड़ा जघन्य अपराध कर डाला।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Twitter
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि लॉरेंस पॉल एंडरसन को ड्रग्स के मामले में 2017 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। लॉरेंस पॉल एंडरसन ने कोर्ट में अपने सारे अपराध कबूल कर लिए हैं, जिसके बाद कोर्ट ने उसे वापस जेल भेज दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।