फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: अल्जाइमर बीमारी के कारण पत्नी को ही भूल गया था शख्स, कुछ हुआ ऐसा कि दोबारा कर ली शादी

Sat, 26 Jun 2021 10:37 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 26 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
usa alzheimer patient man proposes to wife second time after forgetting they were married
पीटर मार्शेल और लीसा - फोटो : सोशल मीडिया

कब किसी व्यक्ति को कौन सी बीमारी हो जाए, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। किसी का हाथ-पैर काम करना बंद कर देता है, तो किसी की याद्दाश्त खत्म हो जाती है। कुछ इसी तरह की एक बीमारी है अल्जाइमर। अल्जाइमर रोग को 'भूलने वाली बीमारी' कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षणों में याददाश्त की कमी होना, निर्णय न ले पाना और बोलने में दिक्कत आना जैसी समस्याएं शामिल हैं। अमेरिका के कनेक्टिकट में रहने वाले 56 वर्षीय पीटर मार्शेल भी अल्जाइमर से पीड़ित हैं। इस बीमारी के वजह से वो अपनी पत्नी लीसा को ही भूल गए।


 

बता दें कि साल 2009 में पीटर मार्शेल की शादी लीसा से हुई थी। अल्जाइमर से पीड़ित पीटर को ये बात हमेशा याद रहा कि उनकी देखभाल लीसा ही करती है। इसी साल अप्रैल में पीटर अपने घर पर टीवी देख रहे थे, जिसमें एक शादी का सीन चल रहा था। इस सीन को देख पीटर ने तय किया कि वो अपनी दोस्त लीसा से शादी करेंगे।

usa alzheimer patient man proposes to wife second time after forgetting they were married
पीटर मार्शेल और लीसा - फोटो : सोशल मीडिया

पीटर मार्शेल ने लीसा को फिर से प्रपोज किया और  हाल ही में दोनों ने शादी कर लिया। हालांकि, इन सब के बीच सबसे खास बात ये है कि पीटर को अभी तक याद नहीं है कि उनकी शादी लीसा से पहले ही हो चुकी है।

usa alzheimer patient man proposes to wife second time after forgetting they were married
पीटर मार्शेल और लीसा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पेंसिल्वेनिया में पीटर मार्शेल और लीसा पड़ोसी। कुछ समय बाद काम के सिलसिले में पीटर कनेक्टिकट में शिफ्ट हो गए, लेकिन वो लीसा के साथ जुड़े रहे। 13 अगस्त 2009 को दोनों ने शादी कर ली। साल 2017 की शुरुआत में पीटर को अल्जाइमर की समस्या हो गई और वो चीजों को भूलने लगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
usa alzheimer patient man proposes to wife second time after forgetting they were married
पीटर मार्शेल और लीसा - फोटो : सोशल मीडिया

बीमारी के वजह से पीटर को शब्द याद रखने में भी कठिनाई होने लगी। ऐसे में साल 2020 में लीसा ने अपना काम छोड़ दिया और पूरी तरह से पीटर की देखभाल में लग गईं। लीसा कहती हैं कि 'पीटर एक दिन टीवी देख रहे थे, इसी बीच अचानक उठे और मुझसे कहा कि चलो करते हैं। मैंने पूछा क्या? उन्होंने टीवी की ओर इशारा किया। मैंने पूछा कि क्या आप शादी करना चाहते हैं? उनका जवाब हां था। मैंने भी तुरंत हां कर दी।'

विज्ञापन
usa alzheimer patient man proposes to wife second time after forgetting they were married
पीटर मार्शेल और लीसा - फोटो : सोशल मीडिया

लीसा कहती हैं कि साल 2017 में पीटर की याद्दाश्त जाने लगी थी। वे ज्यादातर बातें भूल चुके हैं, लेकिन मैं उन्हें याद थी। मैं लगातार पीटर के नजदीक बनी रही। वैसे उन्हें आज भी याद नहीं है कि मेरी शादी उनसे पहले भी हो चुकी है। लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी शादी दो बार एक ही शख्स से हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed