फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: दुनिया का पहला अंडरग्राउंड होटल, जिसके दो फ्लोर जमीन के ऊपर बाकी 16 हैं नीचे

Sat, 26 Jun 2021 06:33 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 26 Jun 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
know about worlds first underground luxury hotel in china
दुनिया का पहला अंडरग्राउंड होटल - फोटो : सोशल मीडिया

आपने एक से बढ़कर एक आलीशान और महंगे होटलों के बारे में सुना होगा और शायद देखा भी हो या आप वहां रहे भी होंगे, लेकिन क्या आपने जमीन के अंदर बने होटल के बारे में सुना है? आपको बता दें कि चीन के शंघाई में एक ऐसा 18 मंजिला होटल है, जिसका 16 फ्लोर जमीन के नीचे और केवल दो फ्लोर ही जमीन के ऊपर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा होटल है जो जमीन के अंदर बना है। आपको बता दें कि इस होटल के सबसे नीचे वाले दो फ्लोर पानी के अंदर हैं। इस अंडरग्राउंड होटल को बनाने में करीब 10 साल का समय और 2000 करोड़ रुपये का खर्च आया था।



 

वैसे आमतौर पर किसी होटल या इमारत की ऊंचाई  के बारे में बात की जाती है, लेकिन शंघाई में बना ये होटल अपनी गहराई के लिए जाना जाता है। 88 मीटर गहरे इस होटल का नाम इंटरकंटिनेंटल शंघाई वंडरलैंड और शिमाओ क्वैरी होटल रखा गया है।

know about worlds first underground luxury hotel in china
दुनिया का पहला अंडरग्राउंड होटल - फोटो : सोशल मीडिया

नेशनल जियोग्राफिक ने इस होटल को दुनिया की करिश्माई आर्किटेक्चर की संज्ञा दी है। आपको बता दें कि इस होटल को ब्रिटिश आर्किटेक्ट मार्टिन जोकमैन ने डिजाइन किया है। इस होटल के सुइट में ठहरने के लिए एक रात का किराया करीब 35 हजार रुपये है।

know about worlds first underground luxury hotel in china
दुनिया का पहला अंडरग्राउंड होटल - फोटो : सोशल मीडिया

इस होटल को जहां बनाया गया है, वहां पहले एक खाली पड़ा बड़ा गड्ढा हुआ करता था। आर्किटेक्ट मार्टिन जोकमैन ने कहा कि उन्हें इसे डिजाइन करते हुए शहर और प्रकृति के बीच के रिश्ते को बेहतर करने का एक बढ़िया आइडिया मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about worlds first underground luxury hotel in china
दुनिया का पहला अंडरग्राउंड होटल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि क्वैरी होटल के केवल दो फ्लोर ही जमीन के सतह से ऊपर हैं, बाकी 16 फ्लोर जमीन के नीचे हैं। इतना ही नहीं इस होटल के सबसे नीचे के दो फ्लोर तरह झील में डूबे हुए हैं। इस अनोखे होटल में 336 रूम, रेस्त्रां, रॉक क्लिंबिंग, बंजी जंपिंग के अलावा और भी कई अन्य सुविधाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन
know about worlds first underground luxury hotel in china
दुनिया का पहला अंडरग्राउंड होटल - फोटो : सोशल मीडिया

क्वैरी होटल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर कमरों से झरना का व्यू मिल सके। ये होटल सोंगजियांग स्थित स्थानीय होंगकियाओ एयरपोर्ट से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां पर प्रकृति के सौंदर्य के साथ बंजी जम्पिंग और रॉक क्लाइंबिंग का भी आनंद उठाया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed