सेफ सेक्स के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास काफी लंबे समय से चल रहा है। लेकिन अब बाजार में एक ऐसा कंडोम आने वाला है जिसके पैक को अकेला आदमी खोल नहीं सकता है। क्योंकि वो दो हाथों से खुलेगा ही नहीं, अगर पैक को खोलना है तो चार हाथों की आवश्यकता होगी।
Video : कंपनी ने बनाया अनोखा कंडोम, पैकेट खोलने के लिए पड़ेगी चार हाथों की जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जेंटीना की सेक्स टॉय कंपनी ट्यूलिपन ने सुरक्षित-सेक्स और सहमति को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कंडोम के पैकेट को इस तरह से डिजाइन किया है कि खोलने के लिए चार हाथों यानी दो लोगों की जरूरत होगी। पैकेट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अकेला आदमी उसको अनपैक नहीं कर सकता है।
वीडियो में आप इस कंडोम की एक झलक देख सकते हैं। ट्यूलिपन अर्जेंटीना ने इस खास कंडोम के पैक का एक वीडियो भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। कंपनी सेफ सेक्स को लेकर अपने इस प्रोडक्ट का प्रचार भी इसी आधार पर कर रही है। 'लव मेकिंग' में दोनों पार्टनर की बराबर सहभागिता है। कंडोम के पैकेट पर लिखा है 'If it's not a yes, it's a no' यानी 'अगर कोई हां नहीं कहता है, तो इसका मतलब न है।
Este pack es tan simple de abrir como entender que si no te dice que sí, es no. #PlacerConsentido pic.twitter.com/KHWyoFmg7L
— Tulipán Argentina (@TulipanARG) April 3, 2019
वीडियो में देखें अनपैक करने के लिए कैसे होगी चार हाथों की जरूरत वीडियो में कंपनी ने बताया है। कंडोम को अनपैक करने के लिए, कंडोम पैकेजिंग के सभी चार कोनों को एक साथ दबाने की आवश्यकता होती। ट्यूलिप ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए एक स्लोगन भी दिया। उसने लिखा, 'क्यों यह छोटा सा बॉक्स दो लोगों की सहमति से ही खोला जा सकता है? क्योंकि सहमति ही रिश्तों में काम करती है, अगर सहमति है तो ही आनंद है।'
वीडियो में ट्यूलिपन कंपनी ने बताया है कि आखिर कैसे इस कंडोम के पैक को खोलने के लिए चार हाथों की जरूरत होगी। कंडोम को अनपैक करने के लिए, कंडोम पैकेजिंग के सभी चार कोनों को एक साथ दबाने की आवश्यकता होती। कंपनी का कहना है कि कंडोम के इस नए पैक को इस साल के अंत तक जारी किया जाएगा।