Top 5 Secret Locations in World: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो काफी मशहूर हैं। हालांकि, उन जगहों पर हर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। सिर्फ कुछ खास लोग ही उन जगहों पर जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खास और अनोखी हैं।
Secret Locations: दुनिया की इन पांच गुप्त जगहों पर हर किसी को जाने की नहीं है इजाजत, आखिर क्या है वजह
Top 5 Secret Locations in World: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो काफी मशहूर हैं। हालांकि, उन जगहों पर हर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। सिर्फ कुछ खास लोग ही उन जगहों पर जा सकते हैं।
स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट
यह एक भूमिगत बीज भंडारण केंद्र है, जो नॉर्वे के स्वालबर्ड में है। इसे पहाड़ों में 430 फीट नीचे तक बनाया गया है। यहां दुनियाभर की अलग-अलग प्रजातियों के करीब 10 लाख बीज संरक्षित किए गए हैं। इन्हें आपातकाल के लिए सुरक्षित किया गया है। यहां पर हर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। इस जगह पर सिर्फ वही लोग जा सकते हैं, जो यहां काम करते हैं या जो अपने बीज को यहां सुरक्षित रखना चाहते हैं।
लसकस गुफा
फ्रांस की लसकस गुफा 1940 में खोजी गई थी। 20 हजार साल पुरानी इस गुफा में आदिमानव काल के हजारों चित्र मौजूद हैं। यहां लोगों का जाना प्रतिबंधित है। इसकी वजह है कि गुफा में खतरनाक कीड़े रहते हैं और गुफा के टूटने का भी खतरा है।
Viral News: मंडप में फेरों के लिए बैठा था दूल्हा, कैमरे वाले ने जलाई लाइट तो उठा राज से पर्दा, शादी हुई कैंसिल
हर्ड आइलैंड
ऑस्ट्रेलिया का हर्ड आइलैंड एक ज्वालामुखीय द्वीप है। हिंद महासागर की गहराई से निकले इस द्वीप पर आज भी एक ज्वालामुखी सुलग रहा है, जिसकी वजह से यहां पर्यटकों का आना-जाना प्रतिबंधित है।
Viral Video: ट्रेन में सीट के लिए हुई खूब मारपीट, लड़के ने पांव पकड़कर नीचे घसीटा, फिर एक-दूसरे को पटक कर मारा
वेटिकन सिटी का गुप्त अभिलेखागार
वेटिकन सिटी के गुप्त अभिलेखागार में हर कोई नहीं आ-जा सकता है। यहां सिर्फ पोप और कुछ खास लोगों को ही जाने की इजाजत है। इसकी वजह है कि इस अभिलेखागार में सदियों पुरानी किताबों और दस्तावेजों को सहेज कर रखा गया है।