फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The groom was sitting when the cameraman lit the light the secret was revealed Know the story here

Viral News: मंडप में फेरों के लिए बैठा था दूल्हा, कैमरे वाले ने जलाई लाइट तो उठा राज से पर्दा, शादी हुई कैंसिल

Wed, 11 Jun 2025 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 11 Jun 2025 12:41 PM IST
सार

Viral Video: दरअसल यह घटना मलई गांव के निवासी राम सेव की है, जिसकी बहन की शादी निजामुद्दीनपुर, मछली शहर के पिंटू गौतम के बेटे जगमोहन से तय हुई थी। बारात पूरी शान से गांव में पहुंची और सारी रस्में भी विधि से शुरू हो चुकी थीं।

विज्ञापन
The groom was sitting when the cameraman lit the light the secret was revealed Know the story here
शादी हुई कैंसिल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी ब्लॉक के मलई गांव में एक शादी उस वक्त चर्चा में आ गई, जब मंडप में बैठे दूल्हे की एक आंख नकली होने का राज खुल गया। यह खुलासा तब हुआ जब फोटोग्राफर के कैमरे की लाइट दूल्हे की आंख पर पड़ी और उसकी एक आंख अलग तरह से चमकने लगी। इसी के साथ शादी की सारी तैयारियों पर पानी फिर गया क्योंकि दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया। माहौल गर्म होते ही लड़की पक्ष ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। हालांकि, बाद में शादी टूट ही गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
दरअसल यह घटना मलई गांव के निवासी राम सेव की है, जिसकी बहन की शादी निजामुद्दीनपुर, मछली शहर के पिंटू गौतम के बेटे जगमोहन से तय हुई थी। बारात पूरी शान से गांव में पहुंची और सारी रस्में भी विधि से शुरू हो चुकी थीं। मंडप में जैसे ही दूल्हा बैठा, कैमरे की रोशनी उसकी आंख पर पड़ी और अचानक एक आंख में अलग सी चमक दिखाई दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई।
विज्ञापन


दूल्हे की आंख को लेकर गहराया शक
महिलाओं ने आपस में चर्चा शुरू की कि दूल्हे की आंख कुछ अलग दिख रही है। शक गहराया तो लड़की वालों ने दूल्हे की जांच शुरू करवा दी। मंडप में ही दूल्हे की एक आंख बंद करवाकर उससे उंगलियों की गिनती पूछी गई। वह सही जवाब नहीं दे सका, जिससे साफ हो गया कि उसकी एक आंख नकली है। यह सुनते ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के आने पर ही सुलझा मामला
स्थिति बेकाबू होती देख लड़की पक्ष ने पुलिस को बुला लिया। दोनों परिवारों के बीच रातभर पंचायत चलती रही। अंत में समझौते के तहत दूल्हे के परिवार ने लड़की वालों को 1.5 लाख रुपये दिए तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दूल्हे के पिता ने दावा किया कि लड़की वाले शादी से पहले दस बार लड़के को देखने आए थे और तब उन्होंने कुछ नहीं कहा। उनका कहना है कि उनके बेटे की आंख नकली नहीं थी, बल्कि वह सिर्फ लेंस लगाए हुए था।इस अनोखी घटना ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लोग इस किस्से को "कैमरे की नजर से पकड़ा गया राज" कहकर शेयर कर रहे हैं। गांव और आसपास के इलाके में यह मामला अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed