फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: नई दुल्हन नेग लेने के लिए QR स्कैनर लेकर पहुंची, ससुराल वाले भी हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 09 Jul 2025 05:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 09 Jul 2025 05:03 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में नजर आती है एक नई-नवेली बहू, जो मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती है। उसने रसोई की रस्म निभाने के बाद जब नेग लेने के लिए सबके सामने हाजिर हुई, तो उसकी स्टाइल ने सबको चौंका दिया।

विज्ञापन
The new bride arrived with a QR scanner to collect the gift her in laws were also surprised video went viral
बहू ने नेग लेने के लिए किया इस गजब आइडिया का इस्तेमाल - फोटो : इंस्टाग्राम @himani_kapil_2025's profile picture kapil__mahadev's profile picture kapil__mahadev

शादी के बाद होने वाली रस्में जितनी भावुक होती हैं, उतनी ही दिलचस्प भी बन जाती हैं जब उनमें जुड़ जाए थोड़ा सा मजाक और जमाने के साथ कदम मिलाता नया अंदाज। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया है और साथ ही यह भी दिखा दिया है कि परंपराएं अब कितनी मॉडर्न हो चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं उस परंपरा की जिसे पहली रसोई कहा जाता है। जब कोई लड़की शादी के बाद पहली बार ससुराल में मिठाई बनाती है। आमतौर पर हलवा और फिर परिवार के बड़े-बुजुर्गों को खिलाकर उनका आशीर्वाद और नेग लेती है। इस रस्म का महत्व है, उतना ही अब इसका रूप भी बदलता जा रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।



सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में नजर आती है एक नई-नवेली बहू, जो मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती है। उसने रसोई की रस्म निभाने के बाद जब नेग लेने के लिए सबके सामने हाजिर हुई, तो उसकी स्टाइल ने सबको चौंका दिया। हाथ में पकड़ी प्लेट पर रखा था क्यूआर कोड स्कैनर। जैसे ही वह प्लेट लेकर लोगों के पास पहुंची, वहां मौजूद सभी के चेहरे पर हैरानी के साथ मुस्कान फैल गई। किसी ने कैश दिया तो किसी ने मोबाइल से स्कैन करके डायरेक्ट अकाउंट में पेमेंट कर दिया। यह नजारा इतना अनोखा और मजेदार था कि वहां बैठे सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KApil_Mahadev (@kapil__mahadev)




क्यूआर कोड स्कैन करवाकर बहू ने लिया नेग
यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी एक से बढ़कर एक आने लगीं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "भाभी ने तो हाईटेक तरीका निकाल लिया, अब किसी के पास बहाना नहीं चलेगा।" दूसरे ने कहा, "जमाना सच में बदल गया है, सलाम है इस स्मार्ट बहू को।" वहीं तीसरे ने चुटकी लेते हुए लिखा, "अब कन्यादान भी क्यूआर कोड से होगा क्या?"

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कई यूजर्स तो लगातार हंसने वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं और बहू के इस इनोवेटिव अंदाज की खूब सराहना कर रहे हैं। इस वीडियो ने न सिर्फ हंसी और मनोरंजन दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे आज की बहुएं परंपराओं को निभाने के साथ-साथ उसमें अपने स्टाइल और टेक्नोलॉजी का तड़का भी लगाना जानती हैं। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब तेजी से शेयर कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed