फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: 50 साल बाद खुला बंद गुफा का दरवाजा, अंदर सूट-बूट और टाई पहन बैठा मिला शख्स

Thu, 11 Nov 2021 05:14 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 11 Nov 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
the door of the cave opened After 50 years a dead body of man founded inside
50 साल बाद खुला बंद गुफा का दरवाजा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

दुनिया में कभी-कभी ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं हो जाती हैं, जो लोगों के बीच हमेशा के लिए चार्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में इटली में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां के एक गुफा में बेशकीमती चीज की तलाश में गए कुछ लोगों के हाथ एक खौफनाक चीज लग गई, जिसे देखर हर कोई हैरान रह गया। गुफा के अंदर बीते 50 साल से एक लाश बंद थी। ये लाश ऐसे हाल में मिली थी कि अब इसकी चर्चा होने लगी है। ये लाश जिस भी शख्स की है वो सूट-बूट और टाई पहनकर गुफा में बीते 50 साल से बैठा था।



ये गुफा पिछले करीब 50 साल से बंद थी। कहा जा रहा है कि जिस गुफा में लाश मिली है वो में ज्वालामुखी विस्फोट से बना है। गुफा में बेशकीमती चीज की तलाश में गए लोगों ने जब शख्स को ऐसे हाल में देखा तो उनकी चीख निकल गई। वहीं इसे कुछ जानकार ‘एलीफैंट मैन’ नाम दे रहे हैं।

the door of the cave opened After 50 years a dead body of man founded inside
50 साल बाद खुला बंद गुफा का दरवाजा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

50 साल बाद जाकर इस गुफा को खोला गया, जिसके अंदर मौजूद लाश सूख गई थी। लाश को जांच के लिए ले जाया गया। जांच में पता चला कि बॉडी में कोई चोट नहीं थी। उसके चेहरे और नाक पर बेहद गहरे जख्म पाए गए थे। हैरान करने वाली बात ये है कि शख्स अच्छी तरह से ड्रेस-अप था। शख्स सूट-बूट और टाई पहने हुए था।

the door of the cave opened After 50 years a dead body of man founded inside
50 साल बाद खुला बंद गुफा का दरवाजा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

बताया जा रहा है कि शख्स की उम्र 50 साल के आसपास रही होगी। वहीं शख्स के पर्स से कुछ सिक्के भी मिले हैं। कहा जा रहा है कि शख्स 1970 से इस गुफा में बैठा था। अब इस गुफा के अंदर ये शख्स कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। जानकारों का मानना है कि हो सकता है कि ये शख्स खुद इस गुफा के अंदर जाकर बैठ गया होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
the door of the cave opened After 50 years a dead body of man founded inside
50 साल बाद खुला बंद गुफा का दरवाजा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

साथ ही शख्स ने पैरों में 41 साइज का जूता और हाथ में घड़ी भी पहन रखी थी। वहीं पुलिस ने भी कंफर्म किया कि बॉडी के ऊपर चोट के कोई निशान नहीं थे। सिर्फ चेहरे के ऊपर चोट लगा मिला। कहा जा रहा है कि शख्स की लाश तब मिली जब पुलिस और कुछ लोग किसी की खोज में पहाड़ी की तलाशी कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed