फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

330 फीट की ऊंचाई वाला एक ऐसा अनोखा झरना, जिस पर बिना फिसले चढ़ जाते हैं लोग

Sun, 08 Nov 2020 09:01 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 08 Nov 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
thailand bua tong unique waterfall with a height of 330 feet people climb without slipping
बुआ थोंग - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं, जो अपने किसी खास वजहों से लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। आज हम आपको एक ऐसे झरना के बारे में बताएंगे, जिस पर आप नीचे से ऊपर तक बिना फिसले चढ़ सकते हैं। आमतौर पर अन्य झरनों में ऐसे संभव नहीं हो सकता है। क्योंकि फिसलन और काई के कारण चोट लगने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है।

thailand bua tong unique waterfall with a height of 330 feet people climb without slipping
बुआ थोंग - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'बुआ थोंग' नामक यह झरना थाईलैंड में स्थित है। यह झरना इतना अनोखा है कि आप इसके बहते पानी पर दौड़ते हुए चढ़ सकते हैं। 330 फीट की ऊंचाई वाले इस झरने को 'चिपचिपा' झरना भी कहते हैं। सबसे खास बात ये है कि चट्टानों पर बहता हुआ इस झरने का पानी सफेद रंग में नजर आता है। अगर किसी को इस झरने पर सीधे चढ़ने में दिक्कत हो रही हो, तो साइड में बंधी रस्सी को पकड़कर चढ़ और उतर सकता है।

thailand bua tong unique waterfall with a height of 330 feet people climb without slipping
बुआ थोंग - फोटो : सोशल मीडिया

बुआ थोंग वाटरफॉल में आसानी से ग्रिप करने वाली लाइम स्टोन की चट्टाने हैं। ये चट्टाने छूने पर सख्त स्पंज की तरह महसूस होती हैं। इसी वजह से खुद को चोट पहुंचाए बिना इस झरने पर आसानी से चढ़ा जा सकता है। इस झरने का जल स्रोत में कैल्शियम की काफी मात्रा है, जो चट्टानों पर जम जाता है। इस कारण चट्टानों पर काई भी नहीं जमती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
thailand bua tong unique waterfall with a height of 330 feet people climb without slipping
बुआ थोंग - फोटो : सोशल मीडिया

चिपचिपा झरना के पानी में मिले चूने का ही कमाल है कि बबल जैसी क्रीम कलर की चट्टानों पर दूध जैसा सफेद पानी बहता है। वहीं इसकी गोलाकार चट्टाने वाटर स्लाइड जैसा इंप्रेशन देती हैं।

विज्ञापन
thailand bua tong unique waterfall with a height of 330 feet people climb without slipping
बुआ थोंग - फोटो : सोशल मीडिया

ज्यादातर लोग इस झरने पर नीचे से ऊपर जाने का रोमांच के लिए आते हैं। अगर किसी को इस झरने पर सीधे चढ़ने में दिक्कत हो रही हो, तो साइड में बंधी रस्सी को पकड़कर चढ़ और उतर सकता है। हालांकि, अधिकांश लोग बिना रस्सियों के ही चढ़ना पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed