{"_id":"5c77cea4bdec22739b06b620","slug":"tanot-mata-temple-miracle-got-to-see-in-india-pakistan-war-1965","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1965 के युद्ध में पाकिस्तान ने भारत की इस जगह पर गिराए थे हजारों बम, इस वजह से नहीं फटा था एक भी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
1965 के युद्ध में पाकिस्तान ने भारत की इस जगह पर गिराए थे हजारों बम, इस वजह से नहीं फटा था एक भी
पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान में रह रहे आतंकियों पर किए गए एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। इस एयर स्ट्राइक में भारत ने पाकिस्तान पर 1000 किलो बम गिराए थे। इस बीच हम आपको भारत की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां 1965 के युद्ध में पाकिस्तान ने हजारों बम गिराए थे, लेकिन हैरानी की बात तो ये थी कि उनका एक भी बम नहीं फटा था। इसकी वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
2 of 5
तनोट माता
दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर में तनोट राय माता का मंदिर है। यहां से पाकिस्तान की सीमा महज 20 किलोमीटर दूर है। कहते हैं कि युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने इस मंदिर के क्षेत्र में करीब 3000 बम गिराए थे, लेकिन मंदिर को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा। मंदिर परिसर में अभी भी 400 से ज्यादा ऐसे पाकिस्तानी बम आम लोगों के देखने के लिए रखे हुए हैं, जो गिराने के बावजूद फटे नहीं थे।
3 of 5
तनोट माता
भारतीय सेना और इस मंदिर के आसपास रहने वाले लोग इसे देवी मां का चमत्कार ही मानते हैं कि सभी जगह बम गिरने के बाद फटे, लेकिन इस मंदिर में एक भी बम नहीं फटा। इस घटना के बाद से ही भारतीय सीमा सुरक्षा बल तनोट माता को अपनी आराध्य देवी मानते हैं। सेना के जवान ही मंदिर की देखरेख भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युद्ध की देवी तनोट माता
तनोट माता के इस मंदिर के रख-रखाव का काम भारतीय सीमा सुरक्षा बल ही करती है। यहां भारत-पाकिस्तान युद्ध की याद में एक विजय स्तंभ का भी निर्माण किया गया है। ये स्तंभ भारतीय सैनिकों की वीरता की याद दिलाता है।
विज्ञापन
5 of 5
Tanot Mata Mandir
- फोटो : Social media
1200 साल पुराने इस मंदिर की स्थापना भाटी राजपूत नरेश तणुराव ने वि. सं. 828 में किया था। तनोट माता का मंदिर जिस इलाके में है, वो इलाका बेहद ही संवेदनशील माना जाता है। सीमा सुरक्षा बल यहां की कड़ी निगरानी करता है। यहां आने वाले श्रद्धालु अपने साथ अपना परिचय पत्र लेकर जरूर आते हैं, क्योंकि ऐसा न करने पर उन्हें सीमा सुरक्षा बल की कड़ी जांच का सामना करना पड़ता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।