फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: अंतरिक्ष में नाचते हुए दिखा 'भूतों' का झुंड! हैरत में पड़ गए वैज्ञानिक

Tue, 14 Dec 2021 04:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Dec 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
swarm of ghosts show dancing in space scientists shocked
अंतरिक्ष में 'नाचते हुए दिखा भूतों' का झुंड! - फोटो : Jayanne English/EMU/Dark Energy Survey

कई लोगों ने पृथ्वी पर भूतों को देखने का दावा किया है, लेकिन अब इस बीच अतंरिक्ष में भूतों के डांस करने की तस्वीर सामने आई हैं। अंतरिक्ष में दो आकाशगंगाओं के पास ये भूत नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन भूतों के पास एक बड़ा ब्लैक होल भी मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इस क्षण को दूरबीन से देखा है। यह देखने के बाद वह हैरत में पड़ गए। अब ऑस्ट्रेलिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसके रहस्यों को जानने के लिए रिसर्च कर रहे हैं। 


 

अंतरिक्ष वैज्ञानिक रे नॉरिस ने बताया कि कुछ महीनों पहले हमारे पास यह जानकारी नहीं थी कि नाचती हुई दिखाई दे रही ये आकृतियां क्या हैं? अंतरिक्ष वैज्ञानिक रे नॉरिस ऑस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी  के स्कूल ऑफ साइंस के प्रोफेसर भी हैं। रे नॉरिस ने बताया कि यह आकृतियां देखने में भूतों की तरह हैं। लेकिन हमने पता लगा लिया है कि आखिर नाचती हुई दिखाई दे रहीं इन आकृतियों के पीछे का रहस्य क्या है।

swarm of ghosts show dancing in space scientists shocked
अंतरिक्ष में 'नाचते हुए दिखा भूतों' का झुंड! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

उन्होंने बताया कि यह भी पता लगा लिया है कि यह कहां पर हैं। लगातार बदलने वाली इन नीली-हरी आकृतियों कैसे बनीं और यह कहां से आई हैं। यह कब तक डांस करती दिखाई देंगी। ये ऐसे ही नाचती रहेंगी या कभी समाप्त भी होंगी? कॉस्मॉस नाम की मैगजीन में रे नॉरिस की यह खोज प्रकाशित हुई है। 

swarm of ghosts show dancing in space scientists shocked
अंतरिक्ष में 'नाचते हुए दिखा भूतों' का झुंड! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay


अतंरिक्ष में नाचते हुए इन भूतों के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल यह कोई कोई भूत नहीं है बल्कि दो रेडियो गैलेक्सी और ब्लैक होल्स के बीच फंसी इलेक्ट्रॉन्स के बादल हैं। वैज्ञानिकों ने बताया है कि ब्लैक होल इलेक्ट्रॉन्स की लहरों को फेंकता है। ये लहरें आकाशगंगाओं के बीच बहने वाली हवा में फंस जाती हैं और अलग-अलग आकृतियां बनाने लगती हैं। इन आकृतियों को कोई भी नाम दिया जा सकता है। अंतरिक्ष में नाच रही भूतों की यह तस्वीर इवोल्यूशनरी मैप ऑफ द यूनिवर्स प्रोजेक्ट में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
swarm of ghosts show dancing in space scientists shocked
अंतरिक्ष में 'नाचते हुए दिखा भूतों' का झुंड! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

इवोल्यूशनरी मैप ऑफ द यूनिवर्स प्रोजेक्ट के तहत वैज्ञानिक अंतरिक्ष में 7 करोड़ रेडियो स्रोतों का अध्यन करेंगे। इस अध्यन के जरिए उनकी संख्या को पता किया जाएगा। वैज्ञानिकों ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए न्यू ऑस्ट्रेलियन स्क्वायर किलोमीटर एरे पाथफाइंडर (ASKAP) रेडियो टेलिस्कोप की सहायता ली है। रे नॉरिस ने बताया कि ताकतवर टेलिस्कोप से अतंरिक्ष की दुनिया में कुछ नया देखने को मिलता है। 

विज्ञापन
swarm of ghosts show dancing in space scientists shocked
अंतरिक्ष में 'नाचते हुए दिखा भूतों' का झुंड! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

इस प्रोजेक्ट के तहत पता लगाए गए नाचते हुए भूतों के अलावा कई ऐसी खोजे हुई हैं जो वैज्ञानिकों को हैरान कर रही है। अंतरिक्ष में घटने वाली ये घटनाएं कई वर्षों से वैज्ञानिकों के लिए पहेली बनी हैं। वैज्ञानिक इनके राज का पता नहीं लगा पा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed