फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2025: साल 2025 में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा? जान लीजिए सबकुछ

Sun, 01 Dec 2024 09:35 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 09:35 AM IST
सार

Surya Grahan 2025: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 13 मिनट तक लगेगा। इसके बाद साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। नए साल में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। 

विज्ञापन
Surya Grahan 2025 In India Date And Time When Will Be Solar Eclipse In 2025 Know All Details
साल 2025 में कब-कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik

Surya Grahan 2025: नए साल (New Year 2025) की शुरुआत होने में सिर्फ एक महीने का वक्त है। ऐसे में हर कोई नए साल में होने वाली घटनाओं के बारे में जानना चाहता है। लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर आने वाला नया साल कैसा होगा? हम आपको नए साल में लगने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में बताते हैं। इसके साथ ही यह भी बताएंगे कि नए साल में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं। 



अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 13 मिनट तक लगेगा। इसके बाद साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। नए साल में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। 
 

Trending Videos
Surya Grahan 2025 In India Date And Time When Will Be Solar Eclipse In 2025 Know All Details
साल 2025 में कब-कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik

कब लगता है सूर्य ग्रहण? 

हमारे सबसे नजदीक का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थित है और धरती इसका चक्कर लगाती है। धरती की तरह चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है। हालांकि, चांद धरती की भी चक्कर लगाता है। कई बार ऐसा होता है, जब चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को रोक देता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पड़ती है। 
 

Surya Grahan 2025 In India Date And Time When Will Be Solar Eclipse In 2025 Know All Details
साल 2025 में कब-कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik
क्या होता है सूर्य ग्रहण 

जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। इस दौरान जिस जगह पर परछाई पड़ रही होगी वहां आसमान में सूर्य आधा या पूरा ढका दिखेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2025 In India Date And Time When Will Be Solar Eclipse In 2025 Know All Details
साल 2025 में कब-कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik

तीन प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण 

पूर्ण सूर्य ग्रहण

पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थित तब बनती है, जब धरती और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। चंद्रमा की छाया पूरी तरह धरती को ढक लेती है। इस स्थिति में चंद्रमा की पूर्ण छाया धरती पर पड़ती है, जिससे अंधेरा सा नजारा हो जाता है। इस अवस्था को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 

Viral Video: डिवाइडर से टकराकर पिकअप पर गिरा स्कूटी सवार, फिर हुआ ऐसा चमत्कार, वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
Surya Grahan 2025 In India Date And Time When Will Be Solar Eclipse In 2025 Know All Details
साल 2025 में कब-कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik

वलयाकार सूर्य ग्रहण

इस सूर्य ग्रहण में धरती से चंद्रमा दूर होता है। इस समय चांद, सूर्य को पूरी तरह नहीं ढकता है, लेकिन इस दौरान सूर्य रिंग आफ फायर जैसा दिखता है और आकार में भी छोटा दिखता है। 

Optical Illusion IQ Test: तस्वीर में नाम के बीच लिखा गया है राम, जीनियस हैं तो 11 सेकेंड में खोजकर दिखाइए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed