Viral Video: डिवाइडर से टकराकर पिकअप पर गिरा स्कूटी सवार, फिर हुआ ऐसा चमत्कार, वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन
वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराकर सामने आ रही पिकअप के बोनट पर जाकर गिर जाता है और गिरने के बाद आराम से खड़ा हो जाता है। इसके बाद वह आराम से वहां से चला जाता है।
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो देखने को मिलता है, जिसे लोग जमकर शेयर करते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। दरअसल, एक युवक स्कूटी से जा रहा था। इसके बाद अचानक वो डिवाइडर से टकरा गया और वो सामने से आ रही पिकअप के ऊपर गिर दाता है। फिर गिरकर खड़ा हो जाता है और आराम से वहां से चला जाता है। यह वीडियो देखने वाले लोग कह रहे हैं कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराकर सामने आ रही पिकअप के बोनट पर जाकर गिर जाता है और गिरने के बाद आराम से खड़ा हो जाता है। इसके बाद वह आराम से वहां से चला जाता है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। इसे देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफाॅर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फेसबुक पर Devi Sonam नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है।
Viral Video: भरतनाट्यम कर रहे हाथी का सच आया सामने, आईएफएस अधिकारी ने दी प्रतिक्रिया
यह वीडियो "जहांगीर चौक फ्लाईओवर" के पास का बताया जा रहा है और इसे वीडियो मे स्कूटर सवार तेजी से डिवाइडर के किनारे पर चढ़ जाता है इसके बाद,स्कूटर हवा में उड़ता है और सामने से आ रहे लोडर से टकरा जाता है.बात यह है कि सवार बिना किसी चोट के लोडर के बोनट पर सुरक्षित लैंड कर जाता है pic.twitter.com/SvKtW8vndz
— Subhi Yadav (@ManojYaSp) November 29, 2024
Ajab-Gajab: बिना कुछ खाए सालों तक जिंदा रह सकता है ये अनोखा जीव, जानिए इसके बारे में कुछ रोचक बातें
इस वीडियो को अभी तक करीब 40 लाख देख चुके हैं, जबकि 29 हजार से अधिक लोगों ने इस लाइक किया है। एक शख्स ने कहा कि इसे कहते हैं सेफ लैंडिंग, तो वहीं दूसरे का शख्स का कहना है कि इस सीन को किसने सूट किया है? 50 लाख रुपये दूंगा।
Viral Video: ढोलक बजा रहे शख्स की कला को लोगों ने किया सलाम, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया धमाल
यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर यह वीडियो कहां का है। हालांकि, एक्स पर @ManojYaSp नाम के यूजर ने लिखा है कि यह वीडियो "जहांगीर चौक फ्लाईओवर" के पास का बताया जा रहा है। इस वीडियो में स्कूटी सवार तेजी से डिवाइडर के किनारे पर चढ़ जाता है। इसके बाद स्कूटी हवा में उड़ जाती है और सामने से आ रहे लोडर से टकरा जाता है। स्कूटी चला रहा शख्स बिना किसी चोट के लोडर के बोनट पर सुरक्षित लैंड कर जाता है।