दुनिया का सबसे बड़ा जहरीला सांप किंग कोबरा को कहा जाता है। किंग कोबरा की लंबाई करीब 13 फीट हो सकती है जिसकी पहचान बड़ा फन है। किंग कोबरा का साम्राज्य भारत से लेकर इंडोनेशिया तक फैला हुआ है। इनकी चार प्रजातियों का पूरी दुनिया पर राज है जो किंग कोबरा की प्रजातियों का शाही वंशज हैं। इस इकलौते सांप के चार-चार अलग-अलग रूप देखें जा सकते हैं। क्रॉस ब्रीड होने के बाद किंग कोबरा का अलग भयावह और जहरीला रूप दिखता है।
दुनिया में मिलने वाली किंग कोबरा की चारों प्रजातियों को अभी तक कोई आधिकारिक नाम नहीं मिला है। लेकिन इनको दक्षिण-पश्चिम भारत का पश्चिमी घाट वंश, भारत और मलेशिया का इंडो-मलायन वंश, पश्चिमी चीन और इंडोनेशिया का इंडो-चाइनीज वंश और फिलिपींस में मिलने वाला लूजॉन आइलैंड वंश के नामा से जाना जाता है। आइए जानते हैं किंग कोबरा के बारे में हुए हैरान करने वाले खुलासे के बारे में...
2 of 7
किंग कोबरा के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : iStock
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में इवोल्यूशनरी इकोलॉजिस्ट और इस स्टडी के शोधकर्ता कार्तिक शंकर का कहना है कि यह हैरान करने वाली बात है कि किंग कोबरा की कई प्रजातिया हैं, क्योंकि यह सभी एक ही तरह के दिखते हैं। स्टडी में कहा गया है कि यह इलाके के मुताबिक, व्यवहार करते हैं।
3 of 7
किंग कोबरा के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : iStock
समानताएं होने के बाद भी यह बड़े भौगोलिक क्षेत्र में रहते हैं। उहारण के तौर पर फिलिपीन्स में मिलने वाले कोबरा के शरीर पर धुंधले ऑफ-व्हाइट रिंग पाए जाते हैं, जबकि थाईलैंड में पाए जाने जाने वाले के शरीर पर चमकीले होते हैं।
4 of 7
किंग कोबरा के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : iStock
कोबरा ऐसा सांप है जो आसपास की चीजों को इकट्ठा कर अपना घोसला बनाता है जिसमें वह अपना अंडा रखता है। अलग-अलग देश में अंडों के प्रति उनका व्यवहार अलग-अलग होता है। कई इलाकों में मादा किंग कोबरा अंडे को सेती हैं, तो कहीं पर उसे छोड़ देती हैं।
5 of 7
किंग कोबरा के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : iStock
शोधकर्ता किंग कोबरा के व्यवहारिक और शारीरिक अंतरों के अलावा चारों प्रजातियों के बीच जेनेटिक अंतर को समझने की कोशिश कर रहे हैं। कर्नाटक में कलिंगा सेंटर फॉर रेन फॉरेस्ट इकोलॉजी के बायोलॉजिस्ट पी. गॉवरी शंकर का कहना है कि किंग कोबरा के जेनेटिक्स का अध्ययन करना एक मुश्किल काम है। उनको पकड़कर रखना और उनके पास जाकर शोध करना खतरनाक हो सकता है।