जिनके घरों में कम लोग रहते हैं अमूमन वह सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगवा लेते हैं। ताकि घर के किसी एक हिस्से में बैठकर पूरे घर की गतिविधि पर नजर रख सकें। सीसीटीवी कैमरों की मदद से कई बार उन घटनाओं के बारे में जानकारी मिल जाती है। जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता है। ऐसे ही एक घर के कैमरे में जो कैद हुआ, वो दिल दहलाने वाला था।
2 of 7
Meni Pitoscia,
- फोटो : Meni Pitoscia Social media
46 वर्षीय मेनी पितकोसिया कनाडा में एक बड़े से घर में बेटी के साथ रहती हैं। बुधवार दोपहर वह पार्सल का इंतजार कर रहीं थी। कुछ आहट हुई तो उनका कुत्ता दौड़ते हुए दरवाजे के पास पहुंचा। तभी दरवाजे की घंटी बजी, मेनी ने पार्सल की उम्मीद के साथ दरवाजा खोला तो देखा कोई नहीं था। मेनी को लगा कि किसी हवा की वजह से हुई आहट की वजह से कुत्ता दौड़ा होगा और दरवाजे की घंटी उनका वहम होगा। घर के काम करते हुए वह दोबारा किचन में आ गईं। लेकिन तभी उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसे देखने के बाद मेनी की चीख निकल गई।
3 of 7
Meni Pitoscia,
- फोटो : Meni Pitoscia Social media
दरअसल मेनी के मोबाइल पर डोर बेल अलार्म एक्टिवेशन का नोटिफिकेशन आया। वीडियो प्ले करके देखा तो दिमाग घूम गया। एक अजीब सी आकृति कैमरे में दिखाई दे रही थी। उन्होंने वीडियो को कई बार देखा तो साफ हो गया कि घर के बाहर की हरकत सामान्य नहीं है। इसी दौरान मेनी को वह बात याद आई जो उनके पूर्व पड़ोसी ने उनसे कही थी। और मेनी ने उसे अनदेखा कर दिया था।
4 of 7
Meni Pitoscia,
- फोटो : Meni Pitoscia Social media
मिरर में छपी खबर के मुताबिक, मेनी ने याद करते हुए बताया कि उनके पड़ोसी अक्सर उनसे पूछा करते थे कि जो बेंच दरवाजे के पास रखी है, उसमें कुछ खास है क्या। पड़ोसियों को ऐसा लगता था कि बेंच पर कोई बैठा रहता। मेनी को यह बेंच किसी ऐसे शख्स ने दी थी जो उनके दिल के बेहद करीब था और अब इसकी मौत हो चुकी है।
मेनी बताती हैं कि जिन्होंने यह बेंच तोहफे में दी थी वह कभी हमारे पड़ोस में रहा करते थे और पिता जी के गुजरने के बाद वह हर मौके पर हमारी मदद किया करते थे। मेनी के मुताबिक हमारी अंकल के साथ आखिरी बार जब बात हुई थी तो हम बेंच पर ही बैठे थे।