फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की इन 10 शापित जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं, कदम रखते ही मंडराने लगता है मौत का खतरा

Sun, 30 Sep 2018 05:37 PM IST
फिचर डेस्क, अमर उजाला
फिचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
India's 10 place where entry in night is not allowed
Haunted Place India

अगर आपका कलेजा मजबूत है और आपको रोमांच का शौक भी है तब भी भारत के इन 10 जगहों पर जाने से पहले हजार बार सोचें, क्योंकि यह जगह है शापित। यहां रात के समय होती है कुछ ऐसी घटना जो इन्हें रहस्यमयी और खतरनाक बनाता है।



 

India's 10 place where entry in night is not allowed
Kiradu Temple

राजस्थान के बारमेर जिले में स्थित है किराडू का मंदिर जिसे राजस्थान का खजुराहो भी कहते हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह शापित है। एक साधु के श्राप के कारण यहां लोग शाम ढ़लने के बाद नहीं ठहरते हैं। कहते हैं यहां रात को जो ठहरता है वह या तो पत्थर का बन जाता है या उनकी मौत हो जाती है।

India's 10 place where entry in night is not allowed
Dow Hill Sikkim

दार्जलिंग का एक हिल स्टेशन कुर्सियांग। अंग्रेजी में 'कर्स' का मतलब होता है श्राप। इसी कर्स शब्द से इस जगह नाम पड़ा है कुर्सियांग यानी शापित जगह। यह बात यहां के डाउ हिल जाकर पता चलता है। जहां के बारे कहा जाता है कि यहां के जंगल में एक सिर कटा व्यक्ति घूमता है। रात के समय डाउ हिल के जंगलों में जाना, मौत को निमंत्रण देना कहा जाता है। डाउ हिल के अलावा यहां के कुछ और भी स्थान है जिन्हें हॉन्टेड माना जाता है। इसलिए जब कभी इस हिल स्टेशन पर घूमने जाएं तो रात में कोई लापरवाही न करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
India's 10 place where entry in night is not allowed
bhangarh fort Haunted
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित यह है भानगढ़ का किला। इस किले को कुछ लोग प्रेत बाधित तो कुछ तांत्रिक द्वारा शापित मानते हैं। यह किला वर्षों से एक रहस्य है। भारत सरकार के पुरातत्व विभाग ने इस किले में रात के समय प्रवेश वर्जित कर रखा है। यह किस कारण से है यह तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन कहते हैं यहां रात के समय जाना खतरे से खाली नहीं है।

 
विज्ञापन
India's 10 place where entry in night is not allowed
harangul
यह है महाराष्ट्र के लातूर जिले में स्थित हारांगुलल गांव। कहते हैं कि यहां से 15वीं शताब्दी में काले जादू से डायन बनने की परंपरा शुरू हुई थी।आज भी यह गांव डायन के डर के साये में जीता है और कई चीजें यहां रात के समय करने की मनाही है। यहां कोई भी व्यक्ति रात के समय पेड़ के आस-पास या पेड़ पर नहीं सोता है। पेड़ में कील नहीं ठोंकता है और न पेड़ के पास मूत्र विसर्जन करता है। माना जाता है कि ऐसी गलती करने पर डायन बुरा हाल कर देती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed