{"_id":"5bb06a23867a557f624a0b73","slug":"know-why-mens-and-womens-shirts-button-up-on-different-sides","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की शर्ट के बटन से जुड़ा ऐसा राज, जानने के बाद चकरा जाएगा सिर","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
महिलाओं की शर्ट के बटन से जुड़ा ऐसा राज, जानने के बाद चकरा जाएगा सिर
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
r
आपने कभी गौर किया है कि पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में एक खास अंतर होता है। वो अंतर है बटन का। जी हां, महिलाओं की शर्ट में बटन हमेशा बायीं ओर जबकि पुरुषों के शर्ट में बटन हमेशा दायीं ओर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है..?
Trending Videos
dd
इसके पीछे का लॉजिक भी बड़ा दिलचस्प है। दरअसल, बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि शर्ट में लगी बटन की दिशा का कनेक्शन नेपोलियन बोनार्पाट के जमाने से है। जिन लोगों को ये बात पता है वो इस लॉजिक को अच्छी तरह समझ पाते हैं।
dd
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि नेपोलियन अपनी शर्ट के बटन लगाने के लिए दाएं हाथ का इस्तेमाल करता था, इसलिए उसे काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता था। इसलिए नेपोलियन ने ये आदेश दिया कि अब से कमीज बनाने वाले सभी दर्जी बटन बायीं और ही लगाएं। तब से इस नियम को फॉलो किया जा रहा है। मगर किसी को इसका इतिहास नहीं मालूम।
विज्ञापन
विज्ञापन
dd
वहीं एक लॉजिक ये भी दिया जाता है कि 13वीं शताब्दी की धनी महिलाओं ने कपड़े पहनाने के लिए नौकर रखे हुए थे। उस समय ज्यादातर नौकर या सेवक दाएं हाथ से काम करते थे। इसलिए सहूलियत के लिहाज से महिलाओं की शर्ट में बटन बायीं तरफ लगाए जाने लगे।
विज्ञापन
ss
जिन महिलाओं को कोई बच्चा होता था, उनके लिए भी बायी ओर बटन लगाना बेहतर साबित हुआ। महिलाएं बच्चों को बाएं हाथ में पकड़ती हैं और आसानी से बायीं और लगो बटन को दाएं हाथ से खोल सकती हैं। वहीं माना जाता रहा है कि पुरुषों के शर्ट में दाएं ओर बटन होने का सबसे बड़ा फायदा तब मिलता था जब वे यु्द्ध के मैदान में होते थे। अधिकतर योद्धा अपने दाएं हाथ में हथियार रखते थे, इसलिए वे बटन खोलने के लिए बाएं हाथ का इस्तेमाल करते थे।