आत्माएं होती हैं या नहीं होती हैं, ये तो बस वही बता सकता है जिसने कभी कुछ ऐसा महसूस किया हो। वैसे आमतौर पर लोगों का यही मानना होता है कि भूत नहीं होते हैं। कुछ समय पहले तक अमेरिका के न्यूपोर्ट की रहने वाली एक महिला को भी यही लगता था, लेकिन उसके दो साल के बेटे ने एक ऐसी खौफनाक कहानी सुनाई, जिसने उसे आत्माओं के अस्तित्व पर भरोसा करने को मजबूर कर दिया।
ट्रिकिया जॉर्डन नाम की महिला ने बताया कि उसके दो वर्षीय बेटे लूका को मरे हुए लोग दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, वो उनसे बात भी करता है। इस बात का पता उन्हें तब चला जब लूका महज दो साल का था।
महिला ने बताया कि लूका को अचानक उसकी दादी दिखने लगी, जबकि उनकी मौत तभी हो गई थी, जब लूका डेढ़ साल का था। इसके कुछ ही महीनों बाद वो अजीब-अजीब सी हरकतें करने लगा। एक दिन उसने अपनी मां से बताया कि उसे सुबह उसकी दादी ने उठाया। ये सुनकर ट्रिकिया काफी घबरा गई, क्योंकि ये वो वक्त था जब लूका अभी बोलना सीख ही रहा था और मुश्किल से ही वो दो-चार शब्द बोल पाता था।
ट्रिकिया ने बताया कि उस घटना के कुछ दिनों बाद उसने एक गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। ये गाना सुनकर तो महिला के रोंगटे ही खड़े हो गए और वो काफी डर गई, क्योंकि लूका जिस गाने को गुनगुना रहा था, वो उसकी दादी उसके पैदा होने से पहले गाया करती थी।
एक और घटना का जिक्र करते हुए महिला ने बताया कि तब लूका चार साल का हो चुका था और वो अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी बीच लूका ने एक घर के सामने कार रुकवा दी और कहने लगा कि इस घर में मार्टिन नाम का एक व्यक्ति रहता था, जिसकी मौत आग लगने से हो गई थी। लूका ने बताया कि मार्टिन अभी भी वहीं रहता है। ये सुनकर तो ट्रिकिया डर के मारे थर-थर कांपने लगी और उसने बिल्कुल भी देर न करते हुए गाड़ी स्टार्ट की और तेजी से कार के आगे बढ़ा लिया।