भूतों को लेकर बहुत कंफ्यूजन है। विज्ञान कहता है कि भूत जैसी कोई चीज नहीं होती तो वहीं लोगों की तमाम ऐसी कहानियां मिल जाएंगी जो आपको भूतों पर यकीन करने पर मजबूर कर देंगी। हम भी इस पर ज्यादा विमर्श की बातें नहीं करते हैं, आपको दुनिया भर के लोगों के एक्सपीरियंस के मुताबिक कुछ भूतिया महल के बारे में बता रहे हैं। कहते हैं इन सात महलों में आत्माओं का वास है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में एक नाम, भारत के भी महल का है।
दुनिया के वो 7 महल जिनके भीतर है भूत का साया, लिस्ट में भारत का ये किला भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के नियाग्रा फाल के पास एक टनल है। बताते हैं कि इस टनल के जरिए किसान आते-जाते थे। एक दिन किसी हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई थी। तब से ही यहां कई तरह की घटनाओं की जानकारी सामने आई। अभी भी लोगों का दावा है कि इसे देखकर लगता है कि टनल के बीच में माचिस की तीली जल रही है।
मोंट क्रिस्टो, ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स स्थित मोंट क्रिस्टो की भूतिया कहानियां पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस जगह को टीवी शो वगैरह में भी दिखाया जाता है। कहते हैं कि यहां के दरवाजे खुद ब खुद खुलते हैं और खुद ही बंद भी हो जाते हैं। इसके अलावा एक कहानी ये भी है कि यहां की राजकुमारी मिसेज क्राली अपने पति की मौत के बाद 23 सालों में सिर्फ 2 ही बार घर से बाहर निकली थी।
ये एक होटल है। जोकि इंग्लैंड के पोर्ट्स पॉन्ड के पास एक अंडर एज पर बना हुआ है। 11 सदी का ये होटल भयानक और खूंखार भूतहा कहानियों के लिए मशहूर है। कहते हैं कि 11वीं सदी के इस होटल में एक ऐसा दौर था जब बच्चों को पकड़कर जिंदा काट दिया जाता था। लोगों का दावा है कि कभी कभी यहां रात में अपने आप जलती हुई आग नजर आती है।
वैसे तो कहते हैं कि ये भूत-प्रेत का ताम-झाम सिर्फ अपने भारत में ही होता है लेकिन लंदन वाले भी इससे अछूते नहीं है। लंदन में साल 1893 में एक कब्रिस्तान बनाया गया था। पहले यहां छोटी मोटी घटनाओं की जानकारी मिलती थी लेकिन फिर यहां की घटनाएं अखबारों में छपने लगी। कुछ लोगों ने दावा किया है कि कब्रिस्तान के पास एक महिला दिखाई देती है, जिसकी दोनों आंखों से खून निकलता है। लोग तो आज भी इसे देखने का दावा करते हैं।