फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की 13 ऐसी भूतिया जगहें, जहां जाने से कतराते हैं लोग, एक जगह से गुजरना तो मजबूरी है

Thu, 12 Jul 2018 07:50 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
13 haunted places in india that will scare you the most think before you go

13 जुलाई को शुक्रवार है...हां वही जिसे 13 द फ्राइडे भी कहते हैं...इन शब्दों में कुछ भूतिया छुपा है...13 नंबर को हमेशा से अशुभ समझा गया है....13 द फ्राइडे के मौके पर आइए आपको बताते हैं भारत की उन 13 जगहों के बारे में जहां जाने से लोग कतराते हैं...इन जगहों को देखकर लोगों का दिल दहल जाता है...


भानगढ़ किला, राजस्थान 
ऐसा कहा जाता है कि पुराने जमाने में एक तांत्रिक ने इस महल पर काला जादू कर दिया था और तब से भानगढ़ किला, भूतिया किला हो गया है। सूर्यास्त के बाद इस किले में लोगों का प्रवेश वर्जित है। इस किले के आसपास बने घरों की छतें नहीं रहती हैं। अगर उन छतों को बनवा दिया जाएं, तो अपने आप चटक कर टूट जाती हैं।

13 haunted places in india that will scare you the most think before you go

जतिंगा घाटी, असम 
असम में जतिंगा घाटी, बहुत सुंदर और मनोरम दृश्यों वाली है लेकिन सितम्बर के महीने में हर अमावस रात को यहां भारी संख्या में रहस्यमयी रूप से पक्षी मर जाते हैं। ये पक्षी प्रवासी होते हैं लेकिन यहां से कभी वापस नहीं जाते हैं। इन पक्षियों का यहां आकर मरने के पीछे क्या कारण है, आज तक किसी को भी पता नहीं चला है। 

13 haunted places in india that will scare you the most think before you go

रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद 
अगर आपको ऐसा लगता है कि भूतों को सिर्फ खंडहर ही रास आते हैं तो आपको रामोजी फिल्म सिटी के बारे में जानना होगा। रामो जी फिल्म सिटी के कई होटलों में भूतों का निवास माना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह फिल्म सिटी निजाम सुल्तान की धरती पर बना है, जहां कई प्रकार की सजा देने वाली गतिविधियां हुई थीं। यहां कई बार लोगों को विचित्र छाया, उंगलियों के निशान और दरवाजों के अपने आप खुलने-बंद होने का आभास हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
13 haunted places in india that will scare you the most think before you go

जीपी ब्लॉक, मेरठ 
हर कोई यहां के बारे में जानता है। इस इलाके में एक दो मंजिला इमारत है, जिसमें कई प्रेत आत्माएं रहती हैं। इस इमारत में अक्सर चार लोगों को बैठकर ड्रिंक करते हुए देखा गया है। यहां के स्थानीय लोगों को अक्सर ये नजारा देखने को मिलता है। कई बार लोगों ने ये भी देखा है कि लाल ड्रेस में कोई लड़की भी घर से बाहर निकलती है।


 
विज्ञापन
13 haunted places in india that will scare you the most think before you go

राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता
राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता में कई प्रकार की रहस्यमयी घटनाओं के बारे में सुनने को मिलता है। जो गार्ड यहां रात में ड्यूटी करते हैं, वह आपको कई प्रकार की ऐसी घटनाएं सुना सकते हैं। जिन मजूदरों की मौत यहां पुस्तकालय में हुई थी, उनके भूत इसी पुस्तकालय में रहते हैं। काफी समय पहले, एक छात्र इस पुस्तकालय में गया और फिर वहां से कभी वापस नहीं आया। कई लोग कहते हैं कि सुबह जब लाईब्रेरी खोलिए तो हर दिन काफी पेपर और सामान बिखरा हुआ पड़ा रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed