फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रावण ने उड़ाया था पहला विमान! 5 साल में साबित करने का श्रीलंका ने किया दावा

Wed, 22 Jul 2020 04:09 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 22 Jul 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
sri lanka government claim ravana flew the first plain
रावण का पुष्पक विमान - फोटो : सोशल मीडिया

भगवान श्री राम को लेकर विवादित बयान देने पर इन दिनों नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली काफी चर्चा में हैं। नेपाल के बाद अब श्रीलंका ने रावण को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। श्रीलंका सरकार ने दावा किया है कि पांच हजार साल पहले रावण ने पहली बार विमान का इस्तेमाल किया था। हाल ही में श्रीलंका सरकार ने एक विज्ञापन जारी किया है, जिसमें लोगों से रावण से जुड़े दस्तावेज को साझा करने के लिए कहा गया है।

sri lanka government claim ravana flew the first plain
रावण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस विज्ञापन को पर्यटन और उड्डयन मंत्रालय ने अलग-अलग अखबारों में जारी किया है। इस विज्ञापन में सिंहली भाषा का प्रयोग किया गया है। श्रीलंका सरकार ने विज्ञापन में कहा है कि हम रावण से जुड़े दावों का गहन शोध करना चाहते हैं और सबके सामने यह साबित करना चाहते हैं कि दुनिया का सबसे पहला विमान रावण ने ही उड़ाया था।

sri lanka government claim ravana flew the first plain
रावण - फोटो : Pixabay

बता दें कि साल 2016 में कोलंबो में हुए सिविल एविएशन की कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व उड्डयन मंत्री निर्मला सिरिपाला ने कहा था कि मॉडर्न एविएशन का इतिहास भले ही राइट ब्रदर्स से शुरू हुआ हो, लेकिन श्रीलंका का रावण एक बहादुर राजा था, जो दांदु मोनारा नाम का विमान उड़ाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sri lanka government claim ravana flew the first plain
रावण - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका के सिविल एविएशन अथॉरिटी के पूर्व उपाध्यक्ष शशि दानतुंज ने कहा कि दुनिया का पहला विमान रावण ने ही उड़ाया था, इस बात को साबित करने के लिए हमारे पास बहुत सारे तथ्य हैं। अगले पांस साल में हम इस बात को साबित भी कर देंगे।

विज्ञापन
sri lanka government claim ravana flew the first plain
रावण - फोटो : सोशल मीडिया

भले ही भारत में रावण को उसके कुकर्मों के लिए जाना जााता हो, लेकिन श्रीलंका के सिंहल बौद्ध अनुयायी को दशानन में आस्था रखते हैं। श्रीलंका के तमाम लोग रावण को एक दयालु राजा बताते हैं। इतना ही नहीं श्रीलंका ने अपना पहला सेटेलाइट का नाम भी रावण-1 रखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed