फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Interesting: समलैंगिक महिलाओं ने मिलकर दिया बच्चे को जन्म, दोनों के गर्भ में पला बच्चा, पर कैसे हुआ ये संभव?

Sun, 26 Nov 2023 01:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Nov 2023 01:54 PM IST
विज्ञापन
Spanish Lesbian give birth to a Baby that they Both Carried know about invocell procedure
बच्चे का जन्म - फोटो : istock

बच्चे के जन्म के लिए महिला-पुरुष का संबंध जरूरी है, पर क्या दो पुरुष या दो महिलाएं मिलकर किसी बच्चे को जन्म दे सकती हैं? है न ये हैरतवाला सवाल, पर अगर कहा जाए कि ऐसा हकीकत में हुआ है तो क्या आप इसपर भरोसा करेंगे? यूरोप में पहली बार एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर दो महिलाओं ने मिलकर एक बच्चे को जन्म दिया है। दोनों महिलाएं समलैंगिक हैं और अक्तूबर के महीने में इनसे एक बेटे का जन्म हुआ है।



मीडिया रिपोर्ट्स के ये मामला स्पेन की पाल्मा सिटी का है जहां की दो महिलाओं एस्तेफेनिया (30) और अजहारा (27) ने एक बच्चे को जन्म दिया है। पर सवाल है ये कि हुआ कैसे? आइए इस बारे में जानते हैं। डिलीवरी के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Spanish Lesbian give birth to a Baby that they Both Carried know about invocell procedure
इन्वोसेल प्रक्रिया - फोटो : istock

इन्वोसेल प्रक्रिया से हुआ ये संभव

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसके लिए इन्वोसेल प्रक्रिया की मदद ली गई है। इसके अंतर्गत पुरुष के स्पर्म और महिला के एग को मिलाकर एक कैप्सूल तैयार किया गया जिसे पहले एस्तेफेनिया के शरीर में इंसर्ट किया गया। इससे प्राकृतिक तरीके से फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया शुरू करने में मदद मिलती है और भ्रूण का विकास शुरू होता है। इस कैप्सूल से तैयार  भ्रूण को फिर डॉक्टरों ने अजहारा की कोख में ट्रांसफर कर दिया। 

Spanish Lesbian give birth to a Baby that they Both Carried know about invocell procedure
इन्वोसेल प्रक्रिया के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay

स्वस्थ बच्चे का हुआ जन्म

अजहारा की कोख में भ्रूण का पूरा विकास हुआ, समय-समय पर डॉक्टर इसकी जांच करते रहे। 30 अक्तूबर को सर्जरी के माध्यम से प्रसव किया गया और स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ।

मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक नि:संतान दंपत्तियों के लिए आईवीएफ बच्चा पैदा करने का एक तरीका हुआ करता था। इन्वोसेल प्रक्रिया के माध्यम से समलैंगिकों के लिए भी बच्चे को जन्म देना आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Spanish Lesbian give birth to a Baby that they Both Carried know about invocell procedure
समलैंगिकों के लिए बच्चे को जन्म देना हुआ आसान - फोटो : pixabay

कितना होता है इसपर खर्च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन्वोसेल और इन्वोसेल की ज्यादातर प्रक्रिया एक समान है। जहां आईवीएफ में आमतौर पर यही काम लैब में होता है। यह नई तकनीक खर्च को कम करने के साथ प्राकृतिक तौर पर भ्रूण को विकसित करने में मदद करती है। डॉक्टरों का कहना है कि इस प्रक्रिया के माध्यम से बच्चे का जन्म संभव है। फिलहाल इस ट्रीटमेंट में साढ़े 4 लाख रुपये का खर्च आया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed