{"_id":"621cbb16f4d54147f00a1a58","slug":"space-news-hindi-scientists-warn-asteroid-like-death-will-cross-very-near-by-earth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Space News: पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Space News: पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट
वैज्ञानिक काफी लंबे समय से एस्टेरॉयड (Asteroid ) को धरती के लिए खतरा बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर धरती से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो बड़ी तबाही आ सकती है। बताया जाता है कि अभी तक सिर्फ एक बार पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर हुई थी जिसके बाद दुनिया से डायनासोर खत्म हो गए थे। अब एक बार फिर एक विशालकाय एस्टेरॉयड के धरती से टकराने का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (US Space Agency NASA) ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।
बताया जाता है कि अगर अब धरती से एस्टेरॉयड टकराता है, तो इंसान का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। इसलिए वैज्ञानिक अंतरिक्ष में एस्टेरॉयड पर नजर रखते हैं। नासा ने बताया है कि 4 मार्च को एक विशालकाय एस्टेरॉयड धरती के नजदीक से गुजरेगा जिसका नाम वैज्ञानिकों ने 138971 (2001 CB21) रखा है। आइए जानते हैं इस विशालकाय एस्टेरॉयड के बारे में...
2 of 4
पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड
- फोटो : iStock
नासा की तरफ से 138971 (2001 CB21) एस्टेरॉयड को खतरा (पोटेंशियली हजार्ड्स) बताया है। अगर यह एस्टेरॉयड धरती से टकराता है, तो तबाही मच सकती है, लेकिन इसकी संभावना बेहद कम है। इसके बावजूद वैज्ञानिक इस पर नजर रखे हुए हैं। कहा जा रहा है कि आकार में ये दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा से भी काफी बड़ा है।
3 of 4
पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड
- फोटो : Twitter @SPACEdotcom
नासा ने बताया है कि यह एस्टेरॉयड 4 मार्च को सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर धरती के पास से गुजरेगा। नासा के मुताबिक, यह धरती से तीन मिलियन दूरी से जाएगा, लेकिन अगर इस पर गुरुत्वाकर्षण का असर पड़ता है, तो धरती के लिए मुसीबत बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों को अभी इसके आकार को लेकर संदेह है। कई वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तक इतना बड़ा एस्टेरॉयड नहीं देखा गया है। उनका कहना है कि वैज्ञानिकों के कैलकुलेशन में हुई गड़बड़ी की वजह से ऐसा हो सकता है। इसको पहली बार साल 2001 में देखा गया था जिसके बाद से वैज्ञानिक इस पर नजर रख रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।