फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा देश, जहां नहीं पाया जाता एक भी सांप, ये है इसके पीछे की वजह

Fri, 20 Sep 2019 02:04 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Snakeless Country Why Are There No Snakes in Ireland
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यूं तो ब्राजील को 'सांपों का देश' कहा जाता है, क्योंकि यहां इतने सांप हैं, जितने दुनिया में आपको कहीं और नहीं मिलेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां 'सांप विहीन' है यानी यहां एक भी सांप नहीं हैं। जी हां, आयरलैंड एक ऐसा देश है, जहां सांप हैं ही नहीं, लेकिन इसके पीछे की वजह जानेंगे तो आप और भी हैरान रह जाएंगे। 

Snakeless Country Why Are There No Snakes in Ireland
सीन्स बार, आयरलैंड - फोटो : Social media

आयरलैंड में सांपों के नहीं होने की वजह जानने से पहले यहां के बारे में कुछ रोचक बातें भी जान लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आयरलैंड में मानव जाति के होने के सबूत 12800 ई.पू. से भी पहले के हैं। इसके अलावा आयरलैंड की एक और खास बात है कि यहां एक ऐसा बार है जो सन् 900 में खुला था और यह आज भी चल रहा है। इसका नाम 'सीन्स बार (Sean’s Bar)' है। 

Snakeless Country Why Are There No Snakes in Ireland
टाइटैनिक जहाज - फोटो : Social media

'टाइटैनिक' जहाज के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा जहाज था, जो 14 अप्रैल, 1912 को समुद्र में डूब गया था। इस जहाज को उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट शहर में बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snakeless Country Why Are There No Snakes in Ireland
ध्रुवीय भालू - फोटो : Pixabay

आयरलैंड के बारे में कहा जाता है कि आज के समय में धरती पर जितने भी ध्रुवीय भालू जीवित हैं, अगर उनके पूर्वजों का पता लगाने की कोशिश करें तो ये सभी आयरलैंड में 50 हजार साल पहले जीवित एक भूरी मादा भालू के बच्चे हैं। 

विज्ञापन
Snakeless Country Why Are There No Snakes in Ireland
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

अब आते हैं इस सवाल पर कि आयरलैंड में आखिर सांप क्यों नहीं पाए जाते? दरअसल, इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि आयरलैंड में ईसाई धर्म की सुरक्षा के लिए सेंट पैट्रिक नामक एक संत ने एक साथ पूरे देश के सांपों को घेर लिया और उन्हें इस आइलैंड से निकाल कर समुद्र में फेंक दिया। उन्होंने 40 दिन भूखे पेट रहकर इस काम को पूरा किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed